📢 कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार की अभिनव पहल
अब हर शुक्रवार अनुभाग मुख्यालयों में होगा जनदर्शन, आम नागरिकों की समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण
✅ 23 अक्टूबर से होगी शुरुआत
✅ सुबह 11 बजे से आयोजित होगा जनदर्शन
✅ अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) की अध्यक्षता में सभी विभागों के अधिकारी रहेंगे उपस्थित
✅ मौके पर ही निराकरण योग्य आवेदनों का होगा समाधान
✅ लंबित प्रकरणों की होगी विभागवार समीक्षा, देरी करने वाले अधिकारियों की तय होगी जवाबदेही
🤝 प्रशासन अब पहुंचेगा जनता के और करीब!
आम नागरिकों को अपनी समस्याओं और शिकायतों के निराकरण के लिए जिला मुख्यालय तक आने की आवश्यकता कम होगी। अनुभाग स्तर पर जनदर्शन आयोजित होने से लोगों को स्थानीय स्तर पर अपनी बात रखने और संबंधित अधिकारियों से सीधे संवाद करने का अवसर मिलेगा।
📍 जनदर्शन में अपनी समस्या रखें, प्रशासन तक अपनी बात पहुंचाएं।


