भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर शहर एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने आज डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक पुराना बस स्टैंड बिलासपुर मै किया जोरदार विरोध प्रदर्शन
बिलासपुर। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विरुद्ध कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान की गई कथित अभद्र भाषा एवं अमर्यादित बयानबाजी के विरोध में भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर शहर एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने आज डाॅ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी चैक पुराना बस स्टैण्ड बिलासपुर में जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का पुतला दहन किया। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण देव सिंह एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री राहुल योगराज टिकरिहा के निर्देशानुसार आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में भाजपा एवं युवा मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सार्वजनिक जीवन में मर्यादा, शालीनता और लोकतांत्रिक मूल्यों के पालन की मांग की।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी देश के करोड़ों नागरिकों के विश्वास और आकांक्षाओं के प्रतीक हैं। उनके नेतृत्व में भारत ने विकास, सुशासन, राष्ट्रीय सुरक्षा और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में नई पहचान बनाई है। ऐसे जननेता के विरुद्ध अभद्र भाषा का प्रयोग करना कांग्रेस की राजनीतिक संस्कृति और उसकी सोच को उजागर करता है। लोकतंत्र में वैचारिक मतभेद और राजनीतिक आलोचना का सभी को अधिकार है, लेकिन आलोचना के नाम पर अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किसी भी स्थिति में उचित नहीं ठहराया जा सकता। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से देश के गरीबों, किसानों, युवाओं, महिलाओं और वंचित वर्गों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास किया है। उनके नेतृत्व में भारत निरंतर विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। ऐसे में कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को अपने वक्तव्यों में संयम और शालीनता बनाए रखनी चाहिए। सार्वजनिक जीवन में जिम्मेदार पदों पर बैठे नेताओं से जनता सकारात्मक और मर्यादित आचरण की अपेक्षा करती है। भाजपा कार्यकर्ता लोकतांत्रिक तरीके से ऐसे बयानों का विरोध करते रहेंगे और राजनीतिक संवाद में गरिमा बनाए रखने की मांग करते हैं।
इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष वैभव गुप्ता ने कहा कि युवा मोर्चा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सम्मान और देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद पर बैठे व्यक्ति से जिम्मेदार और मर्यादित भाषा की अपेक्षा की जाती है। राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन देश के प्रधानमंत्री के प्रति अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करना लोकतांत्रिक संवाद की स्वस्थ परंपरा के अनुरूप नहीं है।
पुतला दहन में भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर, प्रदीप शुक्ला, गौरी गुप्ता, भाजयुमो जिलाध्यक्ष वैभव गुप्ता, देवेंद्र पाठक, नितिन पटेल, नीलेश सिंह ठाकुर, महर्षि बाजपेयी, अमित सिंह, राहुल सिंह, अमर सिंह राजपूत, देवासीस दत्ता, साहिल कश्यप, तनुज वोहरा, संदीप श्रीवास, अनिश गुप्ता, स्वर्णिम तिवारी, साहिल भाभा, अरुण लाश्कर, मोनू मिश्रा, मनीष यादव, आयुष चतुर्वेदी, तेजस सिंह राजपूत, आयुष मेहता, जितेंद्र सूर्यवंशी, सन्नी वाधवानी, राहुल महन्ती, गुलशन खण्डेकर, अरुज मिश्रा, अशोक राजपूत, प्रिंश शुक्ला सहित कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।




Really loving the interface here. Everything is so intuitive and the payouts are fast. If you are looking for a top-tier experience, check out idmustang303.