बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर शहर द्वारा आज 26 अक्टूबर सोमवार को महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती के पावन अवसर पर वाल्मीकि चौक, शनिचरी बाजार में श्रद्धापूर्वक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम महर्षि वाल्मीकि जी के स्थापित छायाचित्र एवं मूर्ति पर महापौर श्रीमती पूजा विधानी एवं उपस्थित पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यार्पण कर आरती की गई और उन्हें नमन किया गया।

इस अवसर पर महापौर श्रीमती पूजा विधानी ने महर्षि वाल्मीकि जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महर्षि वाल्मीकि जी केवल रामायण के रचयिता ही नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और समानता के प्रतीक हैं। उन्होंने अपने तप और ज्ञान से यह सिद्ध किया कि मनुष्य अपने कर्म से महान बनता है। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायी है और उनके आदर्शों को अपनाकर ही हम एक समरस समाज का निर्माण कर सकते हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर महर्षि जी के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह भोगल, शैलेंद्र यादव, देवेंद्र पाठक, वैभव गुप्ता, योगेश बोल, दिनेश देवांगन, गोपी थारवानी, चंदन गोस्वामी, प्रदीप शुक्ला, राकेश सिंह ठाकुर, रवि, सूरज मौर्य, शुभम तिवारी, स्वरूप केसरवानी, दीपक साहू, विनय निर्मलकर, श्रीमती सोनम साहू, श्रीमती माला पांडे, श्रीमती विनीता वाल्मीकि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




The app version is so much more convenient than the browser. Everything is just a tap away and it runs perfectly on my phone. Love 89batapp