विकास के नाम पर कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए: त्रिलोक चंद्र श्रीवास
बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बैमा और नगोई में विभिन्न विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन
मुक्तिधाम और उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण कार्यों से क्षेत्रवासियों को मिलेगी बड़ी सौगात
बिलासपुर/बेलतरा:हम अलग-अलग राजनीतिक दलों और विचारधाराओं के हो सकते हैं, अनेक मुद्दों पर हमारे मतभेद भी हो सकते हैं, परंतु बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण या शहरी किसी भी क्षेत्र के विकास कार्यों और इसके सर्वांगीण विकास को लेकर हमारे बीच कोई मतभेद नहीं है। हम सब एक हैं।”


ये बातें वरिष्ठ कांग्रेस नेता, ए.आई.सी.सी. के राष्ट्रीय समन्वयक एवं जिला पंचायत सदस्य (क्रमांक-3) श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नगोई और बैमा में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रमों के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में कहीं।

उन्होंने आगे कहा कि जनप्रतिनिधि चाहे किसी भी दल के हों—जिला पंचायत सदस्य, जिला पंचायत अध्यक्ष, विधायक या अन्य—उनकी मंशा हमेशा अपने क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करना ही होती है। हम सब पहले भी बेलतरा विधानसभा क्षेत्र की माटी और यहाँ के मानुष की सेवा के लिए दिन-रात एक करते रहे हैं और आजीवन यहाँ के लोगों की सेवा के लिए समर्पित रहेंगे।
इन विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन:
आज के कार्यक्रमों के दौरान निम्नलिखित निर्माण कार्यों का विधिवत भूमिपूजन संपन्न हुआ :ग्राम नगोई (डबहीपारा): मुक्तिधाम निर्माण कार्य ।ग्राम नगोई (बालीबंद तालाब के पास): मुक्तिधाम निर्माण कार्य ।ग्राम पंचायत बैमा: उप स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण कार्य।


भव्य स्वागत और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति:
इस अवसर पर ग्राम पंचायत नगोई एवं बैमा के सैकड़ों ग्रामवासियों द्वारा वरिष्ठ नेता श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास, क्षेत्रीय विधायक श्री सुशांत शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी एवं अन्य अतिथियों का पुष्पहारों और आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री सुशांत शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी, जनपद सदस्य बुधनाथ टैगोर, नगोई सरपंच सुनीता सत्येंद्र गढ़वाल, बैमा सरपंच फतेह लाल सूर्यवंशी, उप सरपंच संजय पांडेय, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक शास्त्री, प्रदीप शास्त्री, श्याम सुंदर शास्त्री, चरण सिंह राज, राहुल गोरख, आशीष बारगाह, हेमलाल यादव, सचिव शिव निर्मलकर, शैलेश सोनवानी, सतीश श्रीवास, लोकप्रकाश दिवाकर, राजेंद्र सूर्यवंशी, सागर पांडे, बिट्टू शास्त्री, ओमप्रकाश गोपी शास्त्री, यशवंत सिंह ठाकुर, उमेश गौराहा, लक्ष्मी सिन्हा सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।



