दिवाली और छठ पर्व पर यात्रियों को बड़ी सौगात: गोंदिया-पटना-गोंदिया के बीच 3 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेन का परिचालन
बिलासपुर | 01 नवंबर 2026 दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा दीपावली एवं छठ पर्व के दौरान ट्रेनों में होने वाली अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों को कंफर्म बर्थ के साथ सुगम यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए गोंदिया और पटना के मध्य 3-3 फेरों के लिए पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है।

यह स्पेशल ट्रेन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के गोंदिया, डोंगरगढ़, राजनादगाँव, दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, चांपा एवं रायगढ़ स्टेशनों से होकर गुजरेगी, जिससे इस क्षेत्र के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।
1. ट्रेन परिचालन विवरण (संचालन तिथियाँ)
- गाड़ी संख्या 08895 (गोंदिया – पटना पूजा स्पेशल):
- परिचालन अवधि: 06 नवंबर से 20 नवंबर 2026 तक (प्रत्येक शुक्रवार – कुल 03 फेरे)
- प्रस्थान समय: गोंदिया से दोपहर 12:30 बजे रवाना होकर अगले दिन 16:30 बजे पटना पहुँचेगी।
- गाड़ी संख्या 08896 (पटना – गोंदिया पूजा स्पेशल):
- परिचालन अवधि: 07 नवंबर से 21 नवंबर 2026 तक (प्रत्येक शनिवार – कुल 03 फेरे)
- प्रस्थान समय: पटना से शाम 18:10 बजे रवाना होकर तीसरे दिन प्रात: 03:00 बजे गोंदिया पहुँचेगी।
2. कोच संरचना (Coach Composition)
यात्रियों की सुविधा के लिए इस स्पेशल ट्रेन में कुल 20 कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी:
- सामान्य (General): 04 कोच
- स्लीपर (Sleeper): 10 कोच
- एसी-III (AC-III): 03 कोच
- एसी-II (AC-II): 01 कोच
- एसएलआरडी (SLRD): 02 कोच
3. प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव एवं समय-सारिणी (एक नजर में)
- गाड़ी संख्या 08895 (गोंदिया से पटना):
- गोंदिया: प्रस्थान 12:30 बजे
- डोंगगढ़: 13:26 / 13:28 बजे
- राजनादगाँव: 13:50 / 13:52 बजे
- दुर्ग: 14:45 / 14:50 बजे
- रायपुर: 15:35 / 15:40 बजे
- भाटापारा: 16:30 / 16:32 बजे
- बिलासपुर: 18:00 / 18:10 बजे
- चांपा: 19:00 / 19:02 बजे
- रायगढ़: 20:10 / 20:12 बजे
- (आगे यह गाड़ी झारसुगुड़ा, राऊरकेला, हटिया, रांची, मूरी, बोकारो स्टील City, धनबाद, झाझा, किउल, राजेन्द्रनगर टर्मिनल होते हुए पटना पहुँचेगी)
- गाड़ी संख्या 08896 (पटना से गोंदिया):
- पटना: प्रस्थान 18:10 बजे
- राजेन्द्रनगर टर्मिनल: 18:18 / 18:20 बजे
- (पटना से खुलकर किउल, झाझा, धनबाद, रांची, राऊरकेला, झारसुगुड़ा होते हुए SECR सीमा में प्रवेश करेगी)
- रायगढ़: 15:28 / 15:30 बजे
- चांपा: 16:38 / 16:40 बजे
- बिलासपुर: 18:50 / 19:00 बजे
- भाटापारा: 19:40 / 19:42 बजे
- रायपुर: 21:50 / 21:55 बजे
- दुर्ग: 23:20 / 23:25 बजे
- राजनादगाँव: 23:41 / 23:43 बजे
- डोंगरगढ़: (तीसरे दिन) 00:15 / 00:17 बजे
- गोंदिया: आगमन 03:00 बजे




