शासकीय कार्य में बाधा डालने वाले 7 असामाजिक तत्व गिरफ्तार, हिर्री पुलिस की त्वरित कार्रवाई
बिलासपुर: थाना हिर्री पुलिस ने ग्राम कुरेली विद्युत सब-स्टेशन में हंगामे और शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने के आरोप में 7 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर माननीय कार्यपालिक दण्डाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया है।

ग्राम कुरेली विद्युत सब-स्टेशन में ऑपरेटर अमन साहू की करंट की चपेट में आने से मृत्यु हो गई थी। इस घटना से आक्रोशित कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा मौके पर पहुंचकर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न की गई। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं नगर पुलिस अधीक्षक (चकरभाठा) के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी निरीक्षक दामोदर प्रसाद मिश्रा एवं पीएसआई उषा निषाद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम की।
दीपक कौशिक (27 वर्ष) शुभम कौशिक (27 वर्ष )सत्यम कौशिक (30 वर्ष) उमाशंकर कौशिक (28 वर्ष )आयुष कौशिक (24 वर्ष)ओमप्रकाश कौशिक (32 वर्ष )ललित कुमार कौशिक (24 वर्ष) (सभी निवासी ग्राम कुरेली, थाना हिर्री, जिला बिलासपुर)
हिर्री पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि कानून-व्यवस्था भंग करने या सार्वजनिक कार्यों में बाधा डालने वालों की सूचना तुरंत पुलिस को दें। असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।





