सिंधी पंचायत चुनाव में अनेश बजाज ने फूंका चुनावी बिगुल, अध्यक्ष पद के लिए पेश करेंगे दावेदारी
समाज के विभिन्न संगठनों में निभा रहे हैं महत्वपूर्ण छत्तीसगढ़ , सिंधी समाज के हितों और विकास को लेकर रखेंगे अपना पक्ष
बिलासपुर। सिंधी पंचायत के आगामी चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। इसी क्रम में समाज के विभिन्न संगठनों में सक्रिय भूमिका निभा रहे अनेश बजाज ने चुनावी बिगुल फूंकते हुए अध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी पेश करने के संकेत दिए हैं।
अनेश बजाज लंबे समय से सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय हैं और विभिन्न सामाजिक संगठनों के माध्यम से समाजहित के कार्यों में अपनी भागीदारी निभाते आ रहे हैं। समाज के बीच उनकी सक्रियता और सामाजिक मुद्दों पर उनकी भागीदारी को लेकर सिंधी पंचायत चुनाव में उनकी संभावित उम्मीदवारी चर्चा का विषय बन रही है।

अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी के साथ अनेश बजाज समाज की एकजुटता, युवाओं की भागीदारी, वरिष्ठजनों का सम्मान, जरूरतमंद परिवारों की सहायता तथा सामाजिक संस्थाओं के बीच बेहतर समन्वय जैसे विषयों को प्रमुखता दे सकते हैं।
आगामी चुनाव में उनकी दावेदारी से सिंधी पंचायत का चुनावी माहौल और अधिक सक्रिय होने की संभावना है। अब देखना होगा कि चुनावी मैदान में अन्य दावेदारों के साथ यह मुकाबला किस दिशा में आगे बढ़ता है।





