वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह ने यातायात व्यवस्था का लिया जायजा।
शहर के व्यस्थतम चौक चौराहे का किये अवलोकन एवं निरीक्षण
सरल, सुगम एवं सुव्यस्थित आवागमन हेतु दिए आवश्यक दिशा निर्देश।
सम्बन्धित क्षेत्र के आम नागरिकों से भी संबंधित क्षेत्र में बेहतर यातायात व्यवस्था में किये बातचीत

बिलासपुर /वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के दिशा निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रामगोपाल करियारे व टीम के द्वारा शहर में सरल, सुगम, सुव्यस्थित, सुरक्षित एवं सुचारू आवागमन सुनिश्चित किए जाने हेतु निरंतर निरीक्षण एवं पर्यवेक्षण करते हुए आवश्यक सुधारात्मक एवं समाधान कारक प्रयास किया जा रहा है। साथ ही सभी जगह पर आम नागरिकों के साथ व्यापक चर्चा करके बेहतर व्यवस्था बनाए जाने हेतु आवश्यक सुझाव भी आमंत्रित की जा रही है ताकि सभी नागरिकों के लिए सुविधा पूर्वक आवागमन प्रदान की जा सके।

इसी क्रम में आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा स्वयं सरकंडा पहुँचकर सरकंडा मार्ग में विभिन्न चौक चौराहे एवं व्यस्ततम आवागमन वाले जगह का यातायात एवं थाने के टीम के साथ अवलोकन किया गया और पब्लिक के लिए सुविधापूर्वक यातायात व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने हेतु आसपास के लोगों से भी विचार जाने
सरकंडा रोड में खमतराई चौक के पास नियमित रूप से यातायात दबाव की स्थिति बनी हुई है उक्त जगह पर व्यवस्था बनाए जाने हेतु स्टॉपर एवं बेरिकेट्स लगाकर आवश्यक व्यवस्था बनाई गई है ताकि लोगों को सुगमता एवं सुविधा पूर्वक तरीके से वाहन चालन में आसानी हो सके। इस दौरान कई वाहन चालक रॉन्ग साइड से आने का प्रयास कर रहे थे ऐसे आने वाले लोगों को समझाइस देते हुए व्यवस्था बनाने में सहयोग प्रदान करने उन्हें समझाइस भी दी गयी।

विदित हो कि वर्तमान में बरसात के कारण पानी गिरने के दौरान लोग अपने-अपने घरों पर होते हैं परंतु जैसे ही पानी गिरना बंद होता है इस दौरान दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए मार्केटिंग एवं अन्य जगहों के लिए निकलते हैं ऐसे में एकाएक वाहनों की संख्या में वृद्धि होती है और आवागमन करने वाले लोगों की संख्या बढ़ जाती है जिसके कारण कई बार कई चौक चौराहे और अन्य जगहों पर अत्यधिक यातायात दबाव की स्थिति एवं व्यस्थतम आवागमन की स्थिति बनती है इन सभी परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए नियमित रूप से यातायात प्रबंधन किए जाने हेतु सभी चौक चौराहे के लिए विशेष कार्य योजना बनाकर सुधरात्मक एवं समाधान कारक प्रयास की जा रही है ताकि लोगों को सुविधापूर्ण आवागमन प्राप्त हो सके।
शहर में बढ़ रहे वाहनों की बेतहाशा वृद्धि को ध्यान में रखते हुए कई चौक चौराहे पर व्यवस्था बनाए जाने हेतु स्टापर एवं बेरी कैट्स लगाई गई है ताकि लोगों को अत्यधिक यातायात दबाव की स्थिति में भी वाहन चलाने में सुविधापूर्ण मार्ग सुलभ हो सके इस हेतु सभी वाहन चालकों से यातायात पुलिस बिलासपुर का विशेष अनुरोध है कि चौक चौराहे पर यातायात संकेतो एवं यातायात के अधिकारी कर्मचारियों के निर्देशों का सदैव पालन करते हुए ट्रेफिक सेंस एवं अनुशासन को ध्यान में रखते हुए वाहन का चालान करें ताकि कहीं पर भी आवागमन बाधित होने की स्थिति निर्मित ना हो।






I’m excited too uncover this page. I wanbt
to to thank you for ones tume for tthis particularly
wonderdful read!! I definitely savored every littlee bit of it and I hae you book marked
to ssee new tings on your blog. xnxx