
रजत जयंती के उपलक्ष्य पर महिला बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक
यह कार्यक्रम महिलाओं और बालिकाओं के सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भर बनाने हेतु महत्वपूर्ण पहल : कौशिक

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने रजत जयंती के उपलक्ष्य पर महिला एवं बाल विकास विभाग बिलासपुर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल हूए। इस मौके पर उन्होंने छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस मौके पर उन्होंने कार्यक्रम को संम्बोधित करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम महिलाओं और बालिकाओं के सशक्तिकरण, उनके अधिकारों की रक्षा तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। विभाग द्वारा किए जा रहे प्रयास न केवल समाज में जागरूकता का संचार करते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ी को एक सुरक्षित, शिक्षित और सशक्त वातावरण प्रदान करने में भी सहायक सिद्ध होते हैं।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के स्थापना से लेकर आज 25 वर्ष में जो उपलब्धि हासिल कर रहे हैं उसका उत्सव का रूप रजत जयंती पर्व है। हमारे देश में माताओं का स्थान प्रथम है। मां दुर्गा शक्ति की, मां लक्ष्मी धन की और मां सरस्वती विद्या की देवी हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी एवं विष्णु देव साय सरकार के नेतृत्त्व में छत्तीसगढ़ महिलाओं को केंद्र बिंदु मानकर महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत महतारी वंदन योजना और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना चला रही है जिससे महिलाए पूर्ण रूप से लाभ उठा रही और आत्मनिर्भर बन रही है। अब महिलाएं घर से राजनीतिक और स्व सहायता समूह के सदस्यों में शामिल हुए हैं। श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेई ने छत्तीसगढ़ राज्य बनाया ताकि एक छोटे प्रदेश के रूप में विकास हो सके,उन्होंने सरकार के विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। इस मौके पर महिला बाल विकास विभाग के सभी सदस्यगण एवं बड़ी संख्या में महिलाए उपस्थित रहे।