थाना तारबाहर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध चाकू के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर (छत्तीसगढ़) | मार्च 2026 पुलिस द्वारा शहर में अपराध नियंत्रण और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना तारबाहर को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अवैध रूप से घातक हथियार लेकर घूम रहे एक युवक को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है।

पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर, श्री रजनेश सिंह (IPS) के निर्देशों के पालन में, शहर में अवैध हथियारों की तस्करी और सार्वजनिक स्थानों पर भय व्याप्त करने वाले तत्वों पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है। इसी कड़ी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिटी कोतवाली श्री गगन कुमार (IPS) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र अनंत के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई थी।
पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि शिवनेरी होटल की पार्किंग में एक संदिग्ध युवक अपनी जेब में धारदार चाकू छिपाकर किसी अप्रिय घटना को अंजाम देने की फिराक में खड़ा है।
सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर दबिश दी और घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम लक्की यादव (19 वर्ष), निवासी डीपूपारा बताया। तलाशी लेने पर आरोपी की पीछे वाली जेब से 01 नग बटनदार स्टील का चाकू बरामद किया गया।
कानूनी कार्यवाही: आरोपी के पास चाकू रखने का कोई वैध लाइसेंस या ठोस कारण नहीं होने पर, उसके विरुद्ध अपराध क्रमांक 71/2026, धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
सराहनीय भूमिका इस सफल कार्यवाही में निम्नलिखित अधिकारियों एवं कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा:निरीक्षक रविन्द्र अनंत (थाना प्रभारी) सउनि उदयभान सिंह प्रधान आरक्षक 771 प्रमोद कसेर आरक्षक रूपलाल चंद्रा एवं राहुल राजपूत


