रिपोर्टर — सुरज पुरेना
Bilaspur news /तोरवा पुलिस ने मोटरसाइकिल की डिक्की से ढाई लाख रुपए चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से कुल 1,90,500 रुपए बरामद किए गए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी महावीर साहू, निवासी सुकरीकला थाना उरगा जिला कोरबा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह दिनांक 23 अगस्त को अपने टीवीएस मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 11 एव 2136 से किराना सामान लेने व्यापार विहार बिलासपुर आया था। इस दौरान आरोपी सुंदरलाल धीवर (उम्र 35 वर्ष, निवासी कोसमंदा, थाना चांपा, जिला जांजगीर-चांपा) ने उसके मोटरसाइकिल की डिक्की से 2 लाख 50 हजार रुपए चोरी कर लिया।
रिपोर्ट दर्ज होते ही पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री राजेंद्र जायसवाल एवं सीएसपी कोतवाली श्री गगन कुमार (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी तोरवा निरीक्षक अभय सिंह बैस के नेतृत्व में टीम गठित की गई।
तोरवा पुलिस को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आरोपी के ग्राम कोसमंदा में घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया गया। पूछताछ पर आरोपी ने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि चोरी किए गए पैसों में से 90,500 रुपए घर में रखे थे, 1 लाख रुपए पवन बरेठ सिवनी को उधार दिए, 40 हजार रुपए जुए में हार गए तथा 19,500 रुपए खाने-पीने में खर्च कर दिए।
पुलिस ने आरोपी से कुल 1,90,500 रुपए बरामद कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।




References:
Novoline casino Online Slots kostenlos
References:
Hardrock casino tulsa https://wsmgroup.co.za