सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर ही बन सकता है स्वच्छ और सशक्त भारत धरमलाल कौशिक-
गांधी जी के स्वच्छता और स्वदेशी विचार आज भी प्रासंगिक है भूपेंद्र सवन्नी-
बिल्हा संवाददाता रूपचंद अग्रवाल की रिपोर्ट-
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के पावन अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक धरमलाल जी कौशिक व क्रेडा अध्यक्ष श्री भूपेन सवन्नी जी ने बिल्हा नगर पंचायत स्थित गांधी चौक पहुंचकर अहिंसा के पुजारी पूजनीय बापू जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर सादर नमन करते हुए बदलते परिवेश में सुदृढ़ व विकसित भारत का निर्माण और विश्व गुरु बनने की दिशा में बढ़ते कदम व समाज में सकारात्मक परिवर्तन सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर ही संभव हैl माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सपनों का स्वच्छ व विकसित भारत का निर्माण गांधीवादी विचारधाराओं पर चलकर ही संभव हैl श्रीमती वंदना जेंड्रे अध्यक्ष, सतीश शर्मा उपाध्यक्ष,मोहन ढोरीया सभापति के नेतृत्व में नगर पंचायत द्वारा आयोजित मुक्तिधाम में स्वच्छता ही सेवा के संकल्प के साथ माननीय विधायक कौशिक जी एवं क्रेडा अध्यक्ष सवन्नी जी द्वारा सैकड़ो वरिष्ठ नागरिकों युवाओं और महिलाओं अधिकारी व कर्मचारियों के साथ श्रमदान किया lअपने उद्बोधन में सवन्नी जी ने अपील करते हुए कहा कि स्वच्छता केवल शासन या प्रशासन की जवाबदारी नहीं बल्कि देश और राज्य के प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य हैl प्रहलाद राय अग्रवाल अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन इकाई बिल्हा, अग्रवाल नवयुवकों और अतिथियों के साथ वृक्षारोपण में अपनी सहभागिता निभाईl उपरोक्त सभी कार्यक्रमों में अग्रवाल सेवा समिति के अध्यक्ष श्री राजेश अग्रवाल,महेश बिंदल,विष्णु बिंदल, तारा बिंदल,पुरुषोत्तम बंसल, सौरभ अग्रवाल,नंदकिशोर बंसल,तरुण बंसल,शिवम नौबतका, राजेश शर्मा, मनोज बंसल,महेश मखीजा,पुनीता दहरिया,कमल व सोनू अग्रवाल का सरहानीय व प्रशंसनिक योगदान रहाl


