रिपोर्टर — सुरज पुरेना
जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में प्रेम संबंधों से जुड़ा एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। कोल्हेनझरिया चौकी क्षेत्र में एक पेड़ के नीचे युवती का शव मिला, जबकि पास ही युवक फंदे से झूलता पाया गया। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

मृतकों की पहचान टांगर गांव निवासी चूड़ा मणि पैंकरा (24) और माटीपहाड़छर्रा निवासी संदीला पैंकरा (24) के रूप में हुई है। दोनों 16 सितंबर की रात से ही घर से लापता थे। पुलिस जांच में सामने आया कि घटना से पहले युवक ने सोशल मीडिया पर कई भावनात्मक पोस्ट लिखे थे। एक पोस्ट में उसने आरोप लगाया कि संदीला उसे धोखा दे रही थी। वहीं, एक अन्य पोस्ट में लिखा – “सब मेरी प्रेमिका को छीनना चाहते थे, लेकिन आज मैंने सब से छीन लिया।” आखिरी पोस्ट में युवक ने अपनी मौत की घोषणा की थी।
जानकारी के अनुसार, 16 सितंबर की रात संदीला घर से निकली और फिर वापस नहीं लौटी। अगले दिन सुबह गांव के गोठान के पास उसका शव पेड़ के नीचे मिला और युवक का शव उसी पेड़ पर लटका पाया गया। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

पुलिस का मानना है कि युवक ने विवाद के दौरान युवती की हत्या कर दी और फिर खुदकुशी कर ली। हालांकि, एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही असली वजह स्पष्ट हो पाएगी।
ग्रामीणों का कहना है कि चूड़ा मणि और संदीला के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे, लेकिन हाल ही में विवाद बढ़ गया था। आशंका है कि अविश्वास और शक ने इस दर्दनाक घटना को जन्म दिया।
इस वारदात से दोनों गांवों में मातम पसरा हुआ है। जहां मृतक युवक का परिवार सदमे में है, वहीं युवती के परिजन भी इस सच्चाई को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं। घटना ने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर अविश्वास और भावनात्मक तनाव कैसे इंसान को ऐसे खतरनाक कदम उठाने पर मजबूर कर सकते हैं।



Hi there Dear, are you actually visiting this web site on a
regular basis, if so after that you will without
doubt take nice experience. xnxx