
बिलासपुर। जिले में गंभीर अपराधों पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोनी थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे इनामी आरोपी लोकेश सिंह (46 वर्ष) को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी लोकेश सिंह पिता विजय सिंह, निवासी बजरंग मोहल्ला ग्राम पौसरा थाना कोनी, ने 26 जून 2025 को हत्या के प्रयास का गंभीर अपराध किया था। घटना के बाद से आरोपी फरार था। उसकी गिरफ्तारी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (भा.पु.से.) ने ₹5000 का इनाम घोषित किया था।
पुलिस की कार्रवाई
लगातार पतासाजी और मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने 24 सितंबर 2025 को आरोपी को घेराबंदी कर हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक बांस का डंडा बरामद किया गया है।
आरोपी के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।
दर्ज अपराध
मामला अपराध क्र. 288/2025 धारा 296, 115(2), 351(2), 109 BNS के तहत दर्ज है।