
संवाददाता उमाशंकर शुक्ला
भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर शहर के भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने पं.दीनदयाल उपाध्याय उद्यान में प्रतिमा पर माल्यार्पण किया

बिलासपुर। एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता प्रखर राश्ट्रवादी महान विचारक पं.दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर शहर के भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने पं.दीनदयाल उपाध्याय उद्यान व्यापार विहार एवं श्रीकांत वर्मा मार्ग पर स्थापित पं.दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये एवं श्रम दान कर उद्यान में स्वच्छता अभियान चलाया।
इस मौके पर उप मुख्यमंत्री छ.ग. शासन अरूण साव ने कहा कि पं.दीनदयाल उपाध्याय राजनैतिक व सामाजिक व्यक्ति होने के साथ साथ गंभीर विचारक भी थे। उनके विचार व दर्शन को एकात्म मानववाद का नाम दिया गया। श्री साव ने कहा कि पं. दीनदयाल जी का विचार ही था जिसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आवास योजना, आयुष्मान योजना, जल जीवन योजना के माध्यम से धरातल पर उतारा। पं.दीनदयाल जी के दिखाए मार्ग पर चलते हुए आमजन के लिए सेवा कार्य करना ही हमारा उद्देश्य है। सम्पूर्ण सृष्टि का मानसिक, शारीरिक, बौद्धिक समग्र विकास का चिंतन पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने किया और उनके विचारों को जमीनी स्तर पर उतारने का कार्य हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी ने किया।

कार्यक्रम में बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह, महापौर पूजा विधानी, सभापति विनोद सोनी, चंद्रप्रकाश बाजपेयी, अजीत सिंह भोगल, किशोर राय, देवेन्द्र पाठक, मनोज सोनी, राकेश लालवानी, श्रीनिवास राव, सतीश गुप्ता, रमेश लालवानी, विजय ताम्रकार, जयश्री चौकसे, राजेश सिंह, अमित तिवारी, रिंकु मित्रा, गणेश रजक, युसूफरजा बरकाती, योगेश बोले, संध्या चौधरी, मंजुला सिंह, इंशु गुप्ता, नीतिन छाबड़ा, दीपक मानिकपुरी, मोनू रजक, अभिशेक राज, रवि ठाकुर, दीपक साहू, अनिल चौहान, राजेश रजक, उमेश पाण्डेय, विश्णु देवांगन, आशीश गुप्ता, विरेन्द्र शाह, राजकुमार कैवर्त सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।