संवाददाता उमाशंकर शुक्ला
बारिश और धूप में भी अनवरत जारी विधायक सुशांत शुक्ला की ध्वजा यात्रा
31 गाँवों में 100 किलोमीटर की पदयात्रा पूरी – 28 सितंबर को रतनपुर महामाया मंदिर में होगा भव्य समापन
बिलासपुर, 25 सितंबर।
नवरात्रि के पावन अवसर पर बेलतरा विधानसभा में विधायक सुशांत शुक्ला द्वारा निकाली गई 171 किमी लंबी ध्वजा यात्रा क्षेत्र में सनातन संस्कृति, भक्ति और उत्साह का अनूठा संगम बन गई है। यह यात्रा बारिश और चिलचिलाती धूप में भी निरंतर जारी है।

22 सितंबर को गिरजाबंद हनुमान मंदिर से प्रारंभ हुई यात्रा अब तक 100 किलोमीटर की दूरी तय कर चुकी है, जिसमें 31 गाँव शामिल हैं। ध्वजा यात्रा का उद्देश्य पूरे विधानसभा क्षेत्र में नवरात्रि पर्व को भक्तिमय वातावरण में मनाना, लोगों से संवाद करना तथा मंदिरों में दर्शन-पूजन कर क्षेत्र की समृद्ध धार्मिक परंपराओं को और भी भव्यता प्रदान करना है।

यात्रा के दौरान विधायक सुशांत शुक्ला प्रत्येक पड़ाव पर ग्रामीणों से आत्मीय संवाद कर रहे हैं। प्रतिदिन यात्रा जहां समाप्त होती है वहीं पर रात्रि विश्राम कर अगले दिन नए पड़ाव के लिए पुनः प्रस्थान करते हैं। यात्रा जहां-जहां से गुजर रही है, वहां महिला, विभिन्न समाज एवं सभी वर्गों का अपार समर्थन मिल रहा है। ग्रामीण पुष्पमालाओं, नारियल एवं जयघोष के साथ यात्रा तथा विधायक शुक्ला का स्वागत कर रहे हैं।

अब तक यात्रा के पड़ाव:
नवागांव, मेलनाडीह, कर्रा (रैनपुर), जाली बेलतरा, बेलपारा, अंधियारी पारा, बगदेवा, कोरबी हरदीपारा, पथरापाली, लिम्हा, सलखा, कड़री, नेवसा, गिधौरी, टेकर, भिल्मी, पाण्डेपुर, उच्चभट्ठी, भाड़ी, बाम्हू अकलतरी, लखराम, पौंसरा, चोरहादेवरी, खैरा, डगनिया, सेलर, खपराखोल, बैमा और नगोई।
आगामी कार्यक्रम:
• 26 सितंबर: बैमा नगोई से परसाही, उरतुम, मोहरा, मटियारी, चिल्हाटी, लगरा, खैरा, फरहदा और मोपका।
• 27 सितंबर: मोपका से चुन्नी सिंह तालाब, टेलीफोन एक्सचेंज रोड, राजकिशोर नगर दुर्गा मंदिर, बजरंग चौक, वसंत विहार दुर्गा मंदिर चौक, लिंगियाडीह, अमरैया चौक दुर्गा मंदिर, बहतराई चौक, खमतराई, बिरकोना और कोनी।
• 28 सितंबर: कोनी से प्रारंभ होकर सेंदरी, कछार, लोफंदी, पेण्डरवा, रानीगांव, मदनपुर होते हुए यात्रा का भव्य समापन रतनपुर महामाया मंदिर में होगा।



**mitolyn**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.