धान खरीदी : पारदर्शी व्यवस्था से खुश हैं लखराम के किसान रवि कुमार
बिलासपुर, 21 नवंबर/ 15 नवंबर से शुरू हुए धान खरीदी प्रक्रिया जिले में सुचारु रुप से चल रही है। आज ग्राम लखराम के युवा किसान रवि कुमार ने लखराम सहकारी समिति में पहुंचकर धान बेचा। उन्होंने धान खरीदी केंद्रों में सभी व्यवस्था को पारदर्शी बताया और सरकार की किसान हितैषी योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार जताया।
बिल्हा ब्लॉक के ग्राम लखराम के युवा किसान रवि कुमार 2 एकड़ भूमि में खेती करते हैं उन्होंने अपनी मेहनत, समय पर खेती के आधुनिक तरीकों का उपयोग और सरकार की किसान हितैषी योजनाओं का लाभ उठाकर अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बना लिया है। लखराम केंद्र में 21 क्विंटल धान बेचने पहुंचे रवि कुमार ने धान खरीदी केंद्र की व्यवस्था पर संतोष जताया और कहा कि उन्हें टोकन कटने से लेकर धान बेचने में किसी तरह की समस्या नहीं हुई। उन्होंने कहा कि खरीदी केंद्र की पारदर्शी और व्यवस्थित व्यवस्था के कारण वे आसानी से अपना धान बेच सके। टोकन प्रणाली से लेकर तौल प्रक्रिया तक हर चरण सुचारू रहा। केंद्र में बारदाने की पर्याप्त उपलब्धता, साफ-सुथरा परिसर, पीने के पानी और बैठने की अच्छी व्यवस्था ने उनके धान विक्रय अनुभव को आसान बना दिया।
रवि बताते हैं कि कुछ वर्ष पहले तक खरीदी केंद्रों में भीड़, अनिश्चितता और कभी-कभी बारदाना की कमी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता था, जिससे समय और श्रम दोनों की हानि होती थी। लेकिन अब मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की किसान-केंद्रित नीतियों और स्थानीय प्रशासन की सक्रियता ने तस्वीर बदल दी है। आज खरीदी केंद्रों में तकनीक आधारित टोकन व्यवस्था, तेज़ तौल प्रक्रिया और समय पर भुगतान से किसानों में भरोसा बढ़ा है। रवि कहते हैं कि अब खरीदी केंद्र में आते समय चिंता नहीं होती। सब कुछ व्यवस्थित मिलता है और हमारी मेहनत की सही कीमत मिलती है



I really enjoy the live games on 8xbetlive. It feels very immersive. I would recommend giving it a shot if you like live gaming.
188v tự tin mang đến những chương trình khuyến mãi độc quyền, có giá trị thực tế cao nhất thị trường hiện nay. Đăng ký ngay hôm nay để nhận gói chào mừng lên đến 150.000 VNĐ tiền cược trải nghiệm và cơ hội nhân đôi số vốn trong lần nạp đầu tiên. TONY05-28