मेहनत का वाजिब दाम मिलने से खुश हैं किसान
अब टोकन बस एक क्लिक में-किसानों के लिए वरदान साबित हो रहा टोकन तुंहर हाथ ऐप
ऑनलाईन टोकन व्यवस्था से समय की हो रही बचत
बिलासपुर, 21 नवंबर 2025/पूरे प्रदेश सहित जिले में भी धान खरीदी पर्व को लेकर किसानों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। मेहनत का वाजिब दाम मिलने से किसान खुश हैं। टोकन तुंहर हाथ ऐप किसानों के लिए वरदान साबित हो रहा है। जिसके जरिए अब किसान घर बैठे ही एक क्लिक में अपना टोकन निकाल पा रहे है। इस डिजिटल नवाचार ने उपार्जन केंद्रों में लगने वाली भीड़, समय की बरबादी और लाईन को काफी हद तक कम कर दिया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार प्रदेश में लागू की गई इस व्यवस्था से किसान अब अपने मोबाईल से कुछ ही मिनटों में धान विक्रय हेतु टोकन निकाल पा रहे है और निर्धारित समय पर आसानी से केंद्र पहंुचकर धान बेच पा रहे है।
एरमसाही धान खरीदी केंद्र-किसानों ने ऐप को बताया बेहद आसान
मस्तुरी ब्लॉक के एरमसाही धान खरीदी केन्द्र में समर्थन मूल्य पर धान बेचने आए किसान समिति में धान खरीदी के लिए की गयी व्यवस्थाओं से संतुष्ट नजर आए। ऑनलाईन टोकन व्यवस्था से किसानों के समय की बचत हो रही है। उन्होंने इस व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार जताया। किसानों ने कहा कि सरकार ने माटीपुत्रों को सच्चा सम्मान किया है।
एरमसाही धान खरीदी केन्द्र में धान बेचने आए हरदाडीह के किसान श्री धनीराम साहू ने बताया कि उन्होंने 87 क्विंटल धान के लिए टोकन कटाया है। श्री साहू ने टोकन तुंहर हाथ ऐप को बहुत उपयोगी बताया। उन्होंने इसी के जरिए टोकन कटाया है। श्री साहू ने कहा कि इस ऐप से टोकन कटाने में किसी प्रकार से दिक्कत नहीं हुई। उन्होंने सभी किसानों से इसका उपयोग करने की अपील की। धान खरीदी केंद्र की भी व्यवस्थाओं पर भी संतुष्टि जाहिर की। उन्होंने कहा कि यहां सारी व्यवस्थाएं बहुत अच्छी है। श्री साहू ने कहा कि 3100 रूपए क्विंटल में धान खरीद कर सरकार ने किसानों की मेहनत का एक-एक दाना खरीदा है। उन्हें धान बेचने में किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं आई। बेलटुकरी से धान बेचने आए श्री महेंद्र श्रीवास ने भी टोकन तुंहर हाथ ऐप से धान बेचने के लिए टोकन कटाया है। उन्होंने कहा कि इस ऐप के जरिए घर बैठे ही मोबाईल से बिना किसी दिक्कत के टोकन कटवाया जा सकता है।
कौड़िया धान खरीदी केंद्र-किसानों ने कहा नई तकनीक से आया खुशहाली का दौर
कौड़िया धान खरीदी केंद्र में धान बेचने आए किसान श्री योगेश पटेल ने बताया कि उन्होंने टोकन तुंहर हाथ ऐप से टोकन कटवाया था। वे 27 कट्टी धान बेचने आए थे। धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से वे संतुष्ट नजर आए। धान बेचने में कोई दिक्कत नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि धान खरीदी केंद्र में किसानों की सहूलियत का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। वे धान बिक्री की व्यवस्था से बहुत प्रसन्न हैं। सभी किसानों ने एक स्वर में कहा कि वे छत्तीसगढ़ सरकार के आभारी है, जिससे उनके जीवन में खुशहाली का दौर आया है।



So, gk999bet… I hopped on, placed a few bets, and had a good time. The interface is clean and easy to use, which is a big plus. Maybe luck will be on your side when you visit gk999bet
Tại 66B , người chơi có thể lựa chọn nhiều phương thức thanh toán khác nhau như: thẻ ngân hàng nội địa, ví điện tử, và các cổng thanh toán quốc tế. Điều này giúp dễ dàng lựa chọn phương thức phù hợp với nhu cầu cá nhân mà không gặp khó khăn trong quá trình giao dịch. TONY05-09