थाना सरकंडा पुलिस की मुस्तैदी, धारदार चाकू के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर:पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अपराधियों एवं संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु दिए गए निर्देशों के पालन में, आज थाना सरकंडा पुलिस द्वारा भूकंप अटल आवास क्षेत्र में आकस्मिक चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।


चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को देखकर एक युवक मोटरसाइकिल से भागने का प्रयास करने लगा। संदेह होने पर पुलिस बल ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर उसे दौड़कर पकड़ा। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से एक अवैध धारदार चाकू बरामद किया गया।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। मामले में वैधानिक कार्यवाही पूर्ण कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। सरकंडा पुलिस की इस त्वरित कार्यवाही से क्षेत्र के असामाजिक तत्वों में हड़कंप है।


