बस ट्रेलर भिड़ंत……
रतनपुर थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रेलर से टकराई रॉयल बस……
नेशनल हाईवे पर सुबह-सुबह हादसा, 16 यात्री घायल, 11 की हालत गंभीर…..
बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे पर दर्री पारा के पास सुबह करीब 5:30 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बिहार से रायपुर जा रही रॉयल बस सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से जा टकराई, जिससे बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में कुल 16 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें से 11 यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को तत्काल रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल यात्रियों को सिम्स और बिलासपुर रेफर किया गया। घटना की सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और थाना प्रभारी स्वयं घटनास्थल के साथ-साथ अस्पताल भी पहुंचे। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और सुबह के समय कम दृश्यता को हादसे का कारण माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है……




