बिलासपुर शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा गाँधी जी की शहादत दिवस पर उनको याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी
बिलासपुर शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा आज दिनांक 30 जनवरी को महात्मा गांधी जी के शहादत दिवस के अवसर पर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनको याद स्मरण किया गया, शहर जिला अध्यक्ष श्री सिधांशु मिश्रा जी द्वारा बताया गया कि “चौरा चौरी आंदोलन सविनय अवज्ञा आंदोलन भारत छोड़ो आंदोलन नमक आंदोलन दांडी यात्रा सहित अनेको आंदोलन 1915 से लेकर 1947 तक भारत देश आजाद होने तक लगातार उन्होंने लोगों के बीच जाकर संघर्ष किया ताकि भारत देश आजाद घोषित हो सके, गांधीजी का जीवन सादा और उच्च विचारों वाला था, वे आत्म-निर्भरता में विश्वास करते थे। उनके विचार आज भी समानता और शांति के लिए दुनिया भर को प्रेरित करते हैं

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के शहादत दिवस के दिन पुरे प्रदेश एवं शहर में शराब दुकान खुली हुई थी जो कि, राष्ट्रपिता गांधी जी का अपमान है एवं ये कृत्य देश के अपमान समान है, देश में ऐसा कभी नहीं हुआ कि गांधी जी के शहादत दिवस एवं पुण्यतिथि पर शराब दुकान खुली हो किंतु छत्तीसगढ़ राज्य के शासन के द्वारा महज बिक्री बढ़ाने हेतु ऐसा करना घोर निंदनीय है, हम इसका कड़ा विरोध करते हैँ.।
जिला अध्यक्ष श्री महेंद्र गंगोत्री जी ने बताया उन्होंने छुआछूत के खिलाफ लड़ाई लड़ी, महिलाओं के सशक्तिकरण और खादी के उपयोग को बढ़ावा दिया। गांधीजी का जीवन सादा और उच्च विचारों वाला था, वे आत्म-निर्भरता में विश्वास करते थे। उनके विचार आज भी समानता और शांति के लिए दुनिया भर को प्रेरित करते हैं। पूर्व विधायक श्री शैलेश पांडे जी ने बताया “गांधीजी अपने सम्पूर्ण जीवन काल मे सत्य एवं अहिंसा के ही मार्ग पर चले,” संयोजक सैयद जफर अली जी ने बताया कि “गांधी जी का संपूर्ण जीवन काल संक्षिप्त में बताया”, श्री विजय पांडे जी ने बताया कि “गांधी जी ने 1921 में खादी की पहली दुकान के उद्घाटन पश्चात जीवन भर खादी की धोती अपनाई”, विजय केसरवानी जी ने बताया की “गांधी जी ने अपने जीवन काल में अनेको बार उपवास एवं प्रार्थना रखकर अंग्रेजों के विरुद्ध अपना विरोध प्रदर्शन दर्शाया,
पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र बोलर जी ने बताया कि गांधी जी पढ़े लिखे बैरिस्टर होने के बावजूद जब उनकी देश को जरूरत पड़ी तो वह आगे आकर देश को आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई,
उक्त कार्यक्रम में शहर जिला अध्यक्ष श्री सिधांशु मिश्रा जी, जिला अध्यक्ष श्री महेंद्र गंगोत्री जी, संयोजक जफर अली
ब्लॉक -2 के अध्यक्ष तजमुल हक ब्लॉक प्रभारी महेश दुबे, एवं शिवली मेराज खान, पूर्व विधायक शैलेश पांडे, पूर्व अध्यक्ष विजय पांडे,विजय केसरवानी, नरेंद्र बोलर,रविंद्र सिंह,पिंकी बत्रा, सीमा घृतेश, हरीश तिवारी,अभय नारायण राय,सुभाष ठाकुर, गजेंद्र श्रीवास्तव,अनिल पांडे,सुबोध केसरी,आशीष गोयल,राहुल वाधवानी,अरविंद शुक्ला,विनोद साहू, शिवा मिश्रा, दिलीप पाटिल, शंकर कश्यप,ओम कश्यप,शैलेंद्र जायसवाल,बंटी गुप्ता, स्वर्ण शुक्ला,प्रियंका यादव,सरिता कश्यप,मार्गरेट बेंजामिन,करम गोरख,राकेश केसरी,शाहनवाज खान,बाबा खान,गौरव एरी,डॉ राहुल,मो अयूब,शेरू असलम,संजय यादव,कमल गुप्ता,कमल देवांगन समेत समस्त कांग्रेसजन उपस्थित थे!


