बिलासपुर: राजकिशोर नगर शराब दुकान के पास चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला ‘जानू’ गिरफ्तार, सरकंडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई
रिपोर्ट: अमित पवार
जिला क्राइम रिपोर्टर,
सीजी क्राइम न्यूज
बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
बिलासपुर। न्यायधानी में अपराधियों और असामाजिक तत्वों के हौसले पस्त करने के लिए बिलासपुर पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत सरकंडा पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है।

शनिवार को राजकिशोर नगर स्थित शासकीय शराब दुकान के पास सरेराह चाकू लहराकर लोगों को धमकाने वाले आरोपी अजय सोनी उर्फ जानू को पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार (31 जनवरी) को सरकंडा पुलिस को सूचना मिली कि राजकिशोर नगर शराब दुकान के पास एक व्यक्ति हाथ में धारदार बटनदार चाकू लेकर आने-जाने वाले ग्राहकों और राहगीरों को डरा-धमका रहा है, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी प्रदीप आर्य ने तत्काल एक विशेष टीम मौके पर रवाना की।

घेराबंदी कर दबोचा गया आरोपी
पुलिस टीम ने मौके पर पहुँचकर देखा कि आरोपी अजय सोनी उर्फ जानू (43 वर्ष), निवासी लिंगियाडीह, हाथ में चाकू लिए लोगों को परेशान कर रहा था। पुलिस ने सूझबूझ दिखाते हुए घेराबंदी की और आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध बटनदार चाकू बरामद किया गया, जिसे पुलिस ने मौके पर ही जप्त कर लिया।
आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 138/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रदीप आर्य के नेतृत्व में सरकंडा पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस का साफ कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने वाले और हथियारों का प्रदर्शन करने वाले बदमाशों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।



**back biome official**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.