बिलासपुर: कोनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शांति भंग करने की कोशिश करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर। जिले में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस कप्तान के निर्देशन में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को कोनी थाना पुलिस ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले और विवाद की आशंका को देखते हुए दो युवकों के खिलाफ सख्त प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।

विवाद की थी आशंका, पुलिस ने पहले ही दबोचा
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना कोनी क्षेत्र में शांति भंग होने और मारपीट जैसी अप्रिय घटनाओं की संभावना बनी हुई थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस (BNSS) के तहत दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया।
पकड़े गए आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं:
राजा सूर्यवंशी (20 वर्ष), पिता लक्ष्मी प्रसाद सूर्यवंशी, निवासी बिरकोना।
राजकुमार निर्मलकर (36 वर्ष), पिता स्व. भारत निर्मलकर, मूल निवासी शिवरीनारायण (हाल मुकाम बिरकोना)।
न्यायालय में किया गया पेश
कोनी पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था और सुरक्षा का माहौल बनाए रखने के लिए यह कार्रवाई अनिवार्य थी। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को विधिवत कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। पुलिस का कहना है कि असामाजिक तत्वों और शांति व्यवस्था में खलल डालने वालों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
रिपोर्ट:
अमित पवार
डिस्ट्रिक्ट क्राइम रिपोर्टर
CG क्राइम न्यूज़, बिलासपुर


