संकेत साहित्य समिति द्वारा जन्मोत्सव सम्मान एवं काव्य गोष्ठी का आगाज़
बिलासपुर।संकेत साहित्य समिति द्वारा दिनांक ०२०-०२-२०२६ को
साहित्यकारों का जन्मोउत्सव सम्मान एवं काव्य गोष्ठी का आगाज़ राजकिशोर नगर समन्वय समिति के सभागृह में श्री सुशांत शुक्ला विधायक बेलतरा के मुख्य आतिथ्य एवं रायपुर से पधारे डॉक्टर माणिक विश्वकर्मा “नवरंग” की अध्यक्षता, श्री रमेश चंद्र श्रीवास्तव, श्री गोपाल चंद्र मुखर्जी के विशिष्ट अतिथ्य में श्री अंजनीकुमार तिवारी जी” सुधाकर” के सफल संचालन में संपन्न हुई।

सरस्वती वंदना का सस्वर पाठ श्रीमती पूर्णिमा तिवारी द्वारा किया गया। जन्मोत्सव सम्मान परंपरा के प्रथम आयोजन में सम्मानित होने वाले साहित्यकार हैं श्री आर एल पात्रे- कोरबा, डा माणिक विश्वकर्मा ‘”नवरंग'”- रायपुर, डॉ मंजुला साहू-कोरबा,श्री सत्येंद्र कुमार तिवारी-बिलासपुर, श्री बाल गोविंद अग्रवाल-बिलासपुर,श्रीमती अनुसूईया श्रीवास-कोरबा ।जन्मोत्सव को यादगार बनाने के लिए समिति द्वारा प्रतीक चिन्ह एवं प्रमाण पत्र मुख्य अतिथि विधायक सुशांत शुक्ला के कर कमलों से प्रदान किया गया ।उन्होंने अपने संबोधन में कार्यक्रम की भूरि -भूरि प्रशंसा करते हुए साहित्यकारो को समाज का दर्पण बताते हुए रचनाकारों को अपनी कलम से सामाजिक चेतना जगाने का आह्वान किया ।द्वितीय चरण में काव्य गोष्ठी में काव्य की विविध विधा व रस के दौर में कवियों ने विभिन्न विषयों पर काव्य पाठ कर श्रोता का मन मुग्ध कर दिया।

रचना पाठ करने वाले कवियों में डाॅ मानिक विश्वकर्मा ‘नवरंग”,केवल कृष्ण पाठक,केवल कृष्ण ठाकुर, बुध राम यादव,डॉ गोपाल चंद्र मुखर्जी,डा रमेश चंद्र श्रीवास्तव,सत्येंद्र कुमार तिवारी, शिवशरण श्रीवास्तव

“अमल”,अंजनी कुमार तिवारी ” सुधाकर”, राजेंद्र मौर्य,अशर्फी लाल सोनी, अंजली राय,राकेश खरे “राकेश”,नरेंद्र कुमार शुक्ला
“अविचल”,मुरलीधर गोंडाने “नीर”,डा मंजुला साहू”निर्भीक”,बी के चतुर्वेदी
जगतारण डेहरे ,आर एल पात्रे, मनोहर दास “मानिकपुरी”, विनय कुमार पाठक,श्रीमती गीता नायक’गीत’, श्रीमती वंदना खरे, श्रीमती रूपा वस्त्राकर ,श्रीमती नीरा रजक ,सेवक राम साहू। श्रोताओं ने खुशियों का इजहार वाह-वाह और तालियों से सभागृह गूंजता रहा।
समिति के अध्यक्ष राकेश खरे ‘राकेश’ द्वारा सभी उपस्थित सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया व एक यादगार आयोजन का समापन हुआ ।
-राकेश खरे”राकेश”
अध्यक्ष – संकेत साहित्य समिति बिलासपुर



