पुलिस महानिरीक्षक श्री रामगोपाल गर्ग ने किया पुलिस स्टाफ की बेटी का सिविल जज बनने पर सम्मान।
कार्यालय में दी बधाई, और शुभकामनाएं
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह ने भी दी बधाई
पुलिस महानिरीक्षक श्री रामगोपाल गर्ग ने आज दिनांक 24/2/26 को पुलिस परिवार के सदस्य, विशेष शाखा में पदस्थ प्रधान आरक्षक श्री सतलोक साय पैकरा और माता श्रीमती मनप्यारी देवी की सुपुत्री कुमारी स्वाति पैकरा का सिविल जज परीक्षा में प्रथम प्रयास में ही चयन होने पर हार्दिक बधाई दी।सुश्री स्वाति बचपन से ही मेधावी छात्रा रही हैं और उन्होंने डी पी विप्र कॉलेज से बीए एल एल बी करने के बाद प्रथम प्रयास में ही सिविल जज कि परीक्षा उत्तीर्ण की।उनके पिता पुलिस विभाग की विशेष शाखा में प्रधान आरक्षक के पद पर कार्यरत हैं। परीक्षा में चयन के बाद स्वाति पैकरा आज पुलिस महानिरीक्षक से आशीर्वाद लेने अपने पिता और जोनल पुलिस अधीक्षक श्रीमती दीपमाला कश्यप के साथ पुलिस महानिरीक्षक महोदय के कार्यालय पहुंची,जहां जोनल पुलिस अधीक्षक श्रीमती कश्यप ने पुलिस महानिरीक्षक श्री गर्ग को बच्ची के सिविल जज में चयनित होने की जानकारी दी।इस पर पुलिस महानिरीक्षक श्री रामगोपाल गर्ग ने बच्ची को ढेर सारा आशीर्वाद और शुभकामनाएं देते हुए पुष्पगुच्छ और स्मरणिका से उसका सम्मान भी किया और मुंह भी मीठा कराया। आईजीपी के हाथों बेटी का सम्मान देखने पर उनके पिता अत्यंत ही भावुक और हर्षित हो गए। पुलिस महानिरीक्षक ने बच्ची के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए, उसे सीख दी, कि जीवन में बहुत सी परेशानियां और कठिन क्षण आयेंगे, लेकिन अपनी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ हमेशा
कर्तव्यपथ पर डटी रहना ।पुलिस परिवार की यह प्रतिभाशाली बच्ची ,आज पुलिस महानिरीक्षक से मिलकर गदगद नजर आई, और पुलिस महानिरीक्षक ने भी स्वाति को आशीर्वाद हुए उसके पेरेंट्स को भी हार्दिक बधाई दी है, और कहा है, कि पुलिस की कठिन नौकरी के बावजूद ,जहां अभिभावक बच्चों को अधिक समय नहीं दे पाते, वैसी परिस्थितियों में भी पुलिस परिवार के बच्चे अपनी प्रतिभा से हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर रहे हैं, इस तारतम्य में स्वाति पैकरा सिविल जज के रूप में चयनित हुई है, इससे पूरा पुलिस परिवार हर्षित और गौरांवित महसूस कर रहा है।पुलिस परिवार के बच्चों की पढ़ाई और उनके करियर के लिए जो भी सहायता हो सकेगी,रेंज के मुखिया के तौर पर वे सदैव इसके लिए सार्थक प्रयास करते रहेंगे। स्वाति के साथ साथ प्रधान आरक्षक (चालक) उमाकांत कौशिक एवं माता श्रीमती मंदाकिनी कौशिक की पुत्री कु. संध्या कौशिक, जो कक्षा 12वीं में प्रदेश में सर्वोच्च अंक प्राप्त थी, तत्पश्चात् नीट(NEET) में सलेक्शन के पश्चात् सिम्स (छ.ग. आयुर्विज्ञान संस्थान) बिलासपुर में एमबीबीएस की उपाधि मिलने एवं एमबीबीएस में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने पर सिम्स बिलासपुर द्वारा उन्हें 02 गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। साथ ही आप्थैल्मोलॉजी में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने पर गोल्ड मेडल, डॉ0 रमेश चन्द्र तिवारी मेमोरियल धन्वंतरि गोल्ड मेडल, डॉ श्रुति चंद्राकर मेमोरियल गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। कुल 05 गोल्ड मेडल प्राप्त किया। वर्तमान में केयर हॉस्पिटल हैदराबाद में रेडियोलॉजिस्ट की पोस्ट ग्रेजुएशन की पढाई कर रही हैं। उनके पिता का भी पुलिस महानिरीक्षक श्री रामगोपाल गर्ग ने बधाई और शुभकामनाएं देते हुए स्मरणिका प्रदान सम्मान करते हुए, बेटी को आशीर्वाद प्रेषित किया। स्वाति पैकरा को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह ने भी आशीर्वाद और बधाई दी, और कहा कि पुलिस परिवार की बच्ची को न्यायाधीश की कुर्सी पर देखना बेहद गर्व और हर्ष की बात है,इसके लिए वे स्वाति को पूरे पुलिस परिवार की तरफ से बधाई और शुभकामनाएं देते हैं और साथ ही संध्या को भी मेडिकल की फील्ड में ,अपनी प्रतिभा से अपने माता पिता का नाम रोशन करने पर वे हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हैं। श्रीमती दीपमाला कश्यप,जोनल पुलिस अधीक्षक विशेष शाखा ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (गुप्तवार्ता) श्री अमित कुमार ने भी स्वाति के सिविल जज में चयन को लेकर बेहद हर्ष व्यक्त किया है, और स्वाति पैकरा और संध्या कौशिक दोनों ही सुपुत्रियोंं तथा उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई दी है।
1 thought on “पुलिस महानिरीक्षक श्री रामगोपाल गर्ग ने किया पुलिस स्टाफ की बेटी का सिविल जज बनने पर सम्मान।”
Với tầm nhìn trở thành nền tảng giải trí đa phương tiện số 1, 66b – Sàn cược trực tuyến uy tín tại Việt Nam liên tục cập nhật những công nghệ cá cược tiên tiến nhất. Hệ thống nổ hũ với tỷ lệ RTP cực cao tại đây hứa hẹn sẽ mang lại những cơ hội đổi đời cho các nhà đầu tư may mắn. TONY04-08
Với tầm nhìn trở thành nền tảng giải trí đa phương tiện số 1, 66b – Sàn cược trực tuyến uy tín tại Việt Nam liên tục cập nhật những công nghệ cá cược tiên tiến nhất. Hệ thống nổ hũ với tỷ lệ RTP cực cao tại đây hứa hẹn sẽ mang lại những cơ hội đổi đời cho các nhà đầu tư may mắn. TONY04-08