नशे की हालत में थार में चाकू लहराते और दहशत फैलाते 3 आरोपी गिरफ्तार, सकरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- जब्ती: एक थार कार (CG 10 BW 6664) और 3 नग धारदार चाकू बरामद।
- कार्रवाई: आर्म्स एक्ट और एम.व्ही. एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज, आरोपी भेजे गए जेल।
बिलासपुर:
पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के निर्देशानुसार, शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के क्रम में सकरी पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है।
मामले का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 25/02/2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक कार थार (क्रमांक CG 10 BW 6664) में सवार तीन युवक शराब के नशे में धुत होकर तेज गति से वाहन चला रहे हैं और एक्सीडेंट कर भाग रहे हैं। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) श्री निमितेश सिंह परिहार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सकरी निरीक्षक विजय चौधरी के नेतृत्व में तत्काल एक टीम गठित की गई।

घेराबंदी और गिरफ्तारी
मुखबिर की निशानदेही पर पुलिस टीम ने आसमा सिटी फेस-2, मेंडरा रोड के पास घेराबंदी की। पुलिस को देखकर आरोपियों ने वाहन छोड़कर भागने का प्रयास किया और अपने हाथों में लिए धारदार चाकू लहराते हुए पुलिस को डराने की कोशिश की। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को धर दबोचा।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम:
- ईशांत सिंह मण्डलोई उर्फ निशांत उर्फ प्रिंस (24 वर्ष), निवासी: रामा लाइफ सकरी।
- शैलेन्द्र उर्फ मोनू सिंह (33 वर्ष), निवासी: कालिका नगर तिफरा।
- राहुल तिवारी (26 वर्ष), निवासी: उस्लापुर, बिलासपुर।
कानूनी कार्रवाई
आरोपियों का कृत्य धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट एवं नशे में वाहन चलाने के कारण धारा 185 एम.व्ही. एक्ट के तहत दंडनीय पाए जाने पर अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से उन्हें जेल वारंट जारी होने पर जेल भेज दिया गया है।
सराहनीय भूमिका:
इस त्वरित कार्रवाई में निरीक्षक विजय चौधरी, सउनि सुरेंद्र तिवारी, प्रआर रूपेश तिग्गा, आरक्षक पवन बंजारे, रामचंद्र कश्यप, सज्जू अली, आशीष शर्मा, रूपेश कौशिक और अनुप नेताम का विशेष योगदान रहा।



Six6sgame, alright! Seems legit. I like the selection of games they got. Giving it a thumbs up for now six6sgame.
Spinplusph, huh? Gave it a shot earlier. The spinning action can be pretty addicting, gotta admit. Give it a try spinplusph.
Yaywingame! Well, I ain’t complaining about the quick payouts. That was pretty smooth. Happy with this one yaywingame.