बकरी और बकरा चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़; चकरभाठा पुलिस ने 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार
बिलासपुर:पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के निर्देशानुसार अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत, थाना चकरभाठा पुलिस को मवेशी चोरी के मामले में बड़ी सफलता मिली है। ग्राम सेवार और सारधा से कुल 37 नग बकरी-बकरा चोरी करने वाले दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 15.03.2026 को प्रार्थी ने थाना चकरभाठा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि ग्राम सेवार एवं ग्राम सारधा से अज्ञात चोरों ने कुल 37 नग बकरी और बकरे चोरी कर लिए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल टीम गठित कर जांच शुरू की गई।
पुलिस कार्रवाई और गिरफ्तारी
जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे CCTV फुटेज खंगाले। फुटेज में दिखे हुलिए और मुखबिर की सूचना के आधार पर दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी की उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।
जप्त संपत्ति का विवरण
चोरी गई कुल संपत्ति: 16 नग बकरा, 15 नग बकरी, 06 नग पीठी (कुल 37 नग)।
कुल अनुमानित कीमत: ₹77,000/-
बरामदगी: आरोपियों ने 04 नग बकरों को काटकर मांस बेच दिया था, जिनसे प्राप्त ₹4,000 नगद पुलिस ने जप्त किए हैं।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
हेमराज उर्फ हेमू उर्फ राहुल साहू (18 वर्ष), निवासी: ग्राम चिलहाटी (हाल मुकाम: चिंगराजपारा, थाना सरकंडा)।
नजीर खान उर्फ मजीद खान (20 वर्ष), निवासी: ग्राम चिलहाटी, थाना सरकंडा, जिला बिलासपुर।
नोट: प्रकरण के अन्य आरोपी वर्तमान में फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा लगातार पतासाजी की जा रही है।


