संभागीय ब्यूरो सुरज वाधवानी
बिलासपुर के लिए गौरव की बात—गैस्ट्रो विशेषज्ञ डॉ. समर्थ शर्मा अब शहर में उपलब्ध
बिलासपुर के मरीजों को अब पेट और लीवर के इलाज के लिए नहीं जाना होगा महानगर, कम उम्र में डॉ. शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि

बिलासपुर और आसपास के क्षेत्रों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई और सुखद शुरुआत हुई है। पेट, लीवर और पैंक्रियाज रोगों के विशेषज्ञ डॉ. समर्थ शर्मा ने बिलासपुर में अपनी सेवाएं शुरू कर दी हैं, जिससे अब गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए मरीजों को रायपुर, हैदराबाद या दिल्ली जैसे बड़े शहरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।
कुशल अनुभव और आधुनिक उपचार
डॉ. समर्थ शर्मा ने बहुत ही कम उम्र में चिकित्सा के क्षेत्र में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। वे विशेष रूप से पेट से संबंधित जटिल विकारों, लीवर की समस्याओं और पैंक्रियाज रोगों के सटीक निदान और इलाज के लिए जाने जाते हैं। उनकी उपस्थिति से बिलासपुर के स्वास्थ्य ढांचे को एक नई मजबूती मिली है।
सेवा का स्थान और समय डॉ. शर्मा वर्तमान में शहर के दो प्रमुख स्थानों पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं: ग्लोबल गैस्ट्रो एंड लीवर केयर: श्री प्लाजा, अशोक नगर, सरकंडा,

अपोलो हॉस्पिटल: यहाँ वे प्रतिदिन दोपहर 12:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक मरीजों के परामर्श के लिए उपलब्ध रहते हैं।
मरीजों का भरोसा: सरल स्वभाव और सही मार्गदर्शन
डॉ. समर्थ शर्मा केवल अपनी डॉक्टरी दक्षता ही नहीं, बल्कि अपने सौम्य व्यक्तित्व और सरल व्यवहार के लिए भी चर्चा में रहते हैं। मरीजों का कहना है कि वे बीमारी को बहुत ही सरल भाषा में समझाते हैं, जिससे मरीज को मानसिक शांति मिलती है। सही मार्गदर्शन देना और मरीज को पूर्ण रूप से संतुष्ट करना डॉ. शर्मा की पहली प्राथमिकता रहती है।
क्षेत्रवासियों के लिए यह किसी सौगात से कम नहीं है कि अब उन्हें विश्वस्तरीय गैस्ट्रोएंटरोलॉजी सुविधाएं अपने ही शहर में प्राप्त हो रही हैं। इससे न केवल समय की बचत होगी, बल्कि आर्थिक बोझ भी कम होगा।



888slot com link đã thiết lập một quan hệ đối tác nổi bật với nhà cung cấp SABA để tích hợp hệ thống mô phỏng thực tế ảo vào các trận thể thao. Điều này có nghĩa là người chơi có thể tham gia đặt cược vào các trận đấu mô phỏng tự động của bóng đá ảo, gà chọi ảo và bóng rổ ảo. Với sự hỗ trợ của công nghệ tiên tiến này, người chơi không phải chờ đợi các giải đấu thực tế diễn ra để đặt cược vào bất kỳ lúc nào họ mong muốn. TONY05-15