लायंस क्लब बिलासपुर वसुंधरा ने स्पेशल केयर स्कूल में कराई फिजिकल गतिविधियां
अपनी सेवा गतिविधियों के अंतर्गत लायंस क्लब बिलासपुर वसुंधरा ने तिलक नगर स्थित स्पेशल केयर जहां पर ऑटिज्म बच्चे रहते हैं ऐसे स्कूलों में वसुंधरा क्लब के पदाधिकारी ने अध्यक्ष संजना मिश्रा सचिव मंजू मिश्रा रीजन चेयरपर्सन अर्चना तिवारी उषा मुद्लियार ने उपस्थित होकर फिजिकल गतिविधियां जिसमें विशेष कर चित्रकला प्रतियोगिता करवाई ताकि बच्चे सामान्य ज्ञान और मेंटल हेल्थ से रिलेटेड जानकारियां प्राप्त कर सके !



यह बच्चे ऑटिज्म बच्चे सिर्फ आपकी भावनाओं को ही टच करते हैं और इन्हें आम नागरिक से जोड़ने हेतु कुछ फिजिकल गतिविधियां करवाई जाती हैं ताकि बच्चे सामान्य जीवन जीने में समर्थ हो सके जिन बच्चों ने इसमें पार्टिसिपेट किया उन्हें क्लब की सचिव मंजू मिश्रा जी के द्वारा उपहार देकर विशेष कर सम्मानित किया गया स्कूल में टोटल 50 बच्चे रहते हैं यहां की प्रबंधक शिवानी विट्ठलकर ने वसुंधरा क्लब का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप हमेशा ऐसे बच्चों को महत्व देते हैं जो की गॉड गिफ्ट होते हैं और जिन्हें बहुत ही स्पेशल केयर की आवश्यकता होती है साथी मधुमेह रोकथाम की जानकारी देते हुए रीजन चेयरपर्सन अर्चना तिवारी और सचिव मंजू मिश्रा जी और अध्यक्ष संजना मिश्रा जी के द्वारा एक कार्यशाला का भी आयोजन किया गया जिसमें बच्चों के अभिभावकों को मधुमेह रोकथाम करने हेतु पोषक तत्वों और निरंतर जांच और सामान्य जीवन शैली योग अभ्यास की जानकारी देते हुए मधुमेह जैसे साइलेंट किलर से परिचित कराया और बच्चों को भी पोषक तत्व को भोजन में शामिल करने हेतु उनसे आग्रह किया और इसके लिए वसुंधरा क्लब ने हर संभव सहायता करने का आश्वासन क्लब प्रबंधन को दिया





