प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं सेवा दल द्वारा संविधान रक्षा एवं तिरंगा मार्च निकाला गया सेवादल के राष्ट्रीय समन्वयक अशोक शुक्ला सेवादल के अनेक साथियों सहित हुए शामिल

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा आदेशित तथा छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित संविधान रक्षा मार्च दिनांक 26 नवंबर को गांधी मैदान जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय रायपुर से अंबेडकर चौक तक संविधान रक्षा मार्च निकाला गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रभारी श्री सुखदेव भगत जी, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज जी, सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत एवं फूलों देवी नेताम, नव नियुक्त दोनों सचिव गण तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अन्य वरिष्ठ कांग्रेस जन प्रदेश महामंत्री मलकीत सिंह गैदु जी, अशोक राज आहूजा जी, सुशील आनंद शुक्ला जी सहित प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारी गण महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई सहित

अन्य प्रकोष्ठों के नेतागण एवं पूरे प्रदेश से आए कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रदेश पदाधिकारी गण एवं हजारों उपस्थित कांग्रेस के कार्यकर्ता गण उपस्थित हुए। इस अवसर पर सभी वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी एवं केंद्र की सरकार द्वारा जिस प्रकार से लोकतंत्र की हत्या की जा रही है विपक्ष की नेताओं की कोई सुनवाई नहीं हो रही है ऐसी स्थिति में समस्त आम जनता एवं कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से संविधान की रक्षा हेतु संघर्ष करने का आह्वान किया। इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल के मुख्य संगठक श्रीनिवास बीवी जी के निर्देश पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस सेवा दल द्वारा संविधान दिवस के 77 वें वर्षगांठ पर 77 फीट का तिरंगा झंडा लेकर सेवा दल के कार्यकर्ता संविधान रक्षा मार्च में उपस्थित हुए। उक्त अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय समन्वयक अशोक शुक्ला, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक अरुण ताम्रकार, संतोष पांडे, प्रेमसागर महासचिव मनोज वर्मा, राजेश गुप्ता , पुनीत चौहान, विनीत जायसवाल, रामेश्वर साहू, टिकेंद्र बनर्जी, मोहम्मद अयूब, शुभ लक्ष्मी, वजीर भाई, रानी हेला, श्याम मूरत कौशिक, अन्नपूर्णा ध्रुव, भजन सिंह गांधी, संतोष यादव, प्रदीप ताम्रकार, दिलीप बंजारा, राजेंद्र भाटिया, घनश्याम वर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल हुए ।

इस संविधान रक्षा मार्च पर विज्ञप्ति जारी करते हुए राष्ट्रीय समन्वयक अशोक शुक्ला ने कहा कि – आज देश की हालत बहुत नाजुक है भारतीय जनता पार्टी एवं केंद्र की सरकार द्वारा जिस तरह से लोकतंत्र की हत्या एवं संविधान के धज्जियां उड़ाई जा रही है ऐसी परिस्थितियों में सेवा दल के कार्यकर्ताओं को संघर्ष करने की आवश्यकता है तथा आम जनता से भी संघर्ष कर संविधान को बचाने का आह्वान किया है । वर्तमान स्थिति में देश में विपक्षी नेताओं को बोलने का अवसर नहीं दिया जा रहा है ना तो उनके सवालों को कोई जवाब दिया जा रहा है केंद्र की सरकार मन माने ढंग से नियम कायदे कानून बनाकर के काम कर रही है चुनाव आयोग की निष्पक्षता खत्म हो गई है जनता का वोट चोरी करके केंद्र एवं राज्यों में सरकार बनाई जा रहे हैं आम जनता की कोई सुनवाई नहीं हो रही है देश में युवा छात्र महिला किसान सभी वर्ग परेशान है महंगाई बेलगाम है बेरोजगारी से छात्र एवं युवा वर्ग परेशान है सरकार रोजगार दे नहीं पा रही है आम जनता अपनी मांगों को लेकर यदि आंदोलन करती है तो आंदोलन को बलपूर्वक कुचल दिया जाता है ऐसी स्थिति में देश के युवाओं एवं आम जनता तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं सेवादल कार्यकर्ताओं को आगे बढ़कर संविधान की रक्षा करने हेतु एवं लोकतंत्र बचाने हेतु आगे आना पड़ेगा अन्यथा हम आने वाली पीढियां को कोई जवाब नहीं दे सकेंगे। संविधान रक्षा मार्च एवं तिरंगा यात्रा के द्वारा जनता को जगाने का कार्य कांग्रेस एवं सेवादल के द्वारा किया जा रहा है।





