बिलासपुर पुलिस की बड़ी घोषणा: विभिन्न थानों के फरार आरोपियों पर 5-5 हजार रुपये का ईनाम घोषित
बिलासपुर, 16 अप्रैल 2026 वरिष्ठ पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर द्वारा जिले में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिले के विभिन्न थानों में दर्ज आपराधिक प्रकरणों में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस प्रशासन ने अब आम जनता का सहयोग मांगा है। एसएसपी द्वारा इन फरार आरोपियों की सटीक सूचना देने वाले व्यक्तियों के लिए 5,000-5,000 रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की गई है।
थानावार फरार आरोपियों की सूची:
थाना सकरी: प्रशांत तिवारी (उम्र 30 वर्ष, निवासी काठाकोनी) एवं रोनक धुर्वे (उम्र 40 वर्ष, निवासी आसमा सिटी सकरी)।
थाना तोरवा: मोनिस हटकेश्वर, वासू हटकेश्वर, हनी हटकेश्वर (सभी निवासी बापूनगर), पवन कुमार यादव (निवासी ग्राम डूउंगा, पामगढ़) और हिम बहादूर सोनार (निवासी सिलीगुड़ी, पश्चिम बंगाल)।
थाना कोटा: धार्मिक भाई सवन्नी (निवासी सूरत, गुजरात) एवं संतोष कुमार पोर्ते (निवासी जेमरा, जिला कोरबा)।
थाना तखतपुर: परमेश्वर वैष्णव (निवासी जनकपुर रोड, तखतपुर)।
थाना बिल्हा: गुरुजी उर्फ मेवालाल टण्डन (उम्र 55 वर्ष, निवासी बीरगांव, जिला मुंगेली)।
गोपनीयता और संपर्क: पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम पूर्णतः गुप्त रखा जाएगा। आरोपी के संबंध में जानकारी रखने वाले नागरिक निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय: 07752-223330
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर): 94791-93002
पुलिस नियंत्रण कक्ष: 07758-228504, 94791-93099
संबंधित थाना प्रभारी: सकरी (94791-91721), तोरवा (94791-93021), कोटा (94791-93028), तखतपुर (94791-93027), बिल्हा (94791-93038)।


