नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर भगाने और दुष्कर्म करने वाला आरोपी कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में।
बिलासपुर: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री गगन कुमार (भा.पु.से.) के कुशल मार्गदर्शन में थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग बालिका के अपहरण और यौन उत्पीड़न के आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
प्रार्थी द्वारा थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि उनकी नाबालिग सुपुत्री को दिनांक 24.04.26 की दोपहर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर कहीं ले जाया गया है। रिपोर्ट पर पुलिस ने तत्काल गुम इंसान क्रमांक 26/26 एवं अपराध क्रमांक 271/26, धारा 137(2) बी.एन.एस. के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम गठित की गई। विवेचना के दौरान परिजनों एवं रिश्तेदारों के कथनों के आधार पर संदेही लक्की निषाद की भूमिका सामने आई। तकनीकी साक्ष्यों और आरोपी के मोबाइल लोकेशन का पीछा करते हुए पुलिस टीम ने दबिश दी और आरोपी को रायपुर रेलवे स्टेशन से घेराबंदी कर पकड़ा, जहाँ से अपहृत बालिका को सकुशल बरामद किया गया।
बरामदगी के पश्चात नाबालिग बालिका का वैधानिक कथन दर्ज कराया गया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी लक्की निषाद उसे बहला-फुसलाकर भगा ले गया था और उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। कथन के आधार पर प्रकरण में धारा 64(2)(एम) बी.एन.एस. एवं धारा 6 पॉक्सो (POCSO) एक्ट की वृद्धि की गई है।
नाम: लक्की निषाद पिता: राम रतन निषाद उम्र: 20 वर्ष
निवासी: कंसा चौक, टिकरापारा, थाना सिटी कोतवाली, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष न्यायिक रिमांड पर पेश किया गया है।


