बिलासपुर पुलिस की बड़ी पहल: ‘शिकायत निवारण शिविर’ में एक ही दिन में 60 शिकायतों का मौके पर हुआ निपटारा
बिलासपुर | दिनांक: 08 मई 2026 आम जनता को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से बिलासगुड़ी चेतना भवन में आयोजित हुआ वृहद शिविर; SSP रजनेश सिंह ने स्वयं सुनीं फरियादियों की समस्याएं।

प्राप्त सभी 60 शिकायतों का मौके पर निपटारा।जमीन विवाद, पारिवारिक कलह, साइबर फ्रॉड और लेन-देन संबंधी धोखाधड़ी।
आम जनता की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निराकरण के लिए बिलासपुर पुलिस द्वारा आज बिलासगुड़ी चेतना भवन में एक वृहद शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) श्री रजनेश सिंह (भापुसे) के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ।


शिविर के दौरान जिले भर से आए फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना गया। SSP महोदय ने स्वयं प्रत्येक फरियादी से व्यक्तिगत चर्चा कर उनकी समस्याओं को समझा और संबंधित थाना प्रभारियों को मौके पर ही सख्त निर्देश जारी किए। शिविर में कुल 60 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें आवेदक और अनावेदक दोनों पक्षों की उपस्थिति में सुनवाई कर तत्काल समाधान निकाला गया।
SSP रजनेश सिंह का संदेश:
जिला स्तर पर इस शिविर के आयोजन का मुख्य उद्देश्य जनता को त्वरित न्याय सुलभ कराना है, ताकि फरियादियों को थानों के बार-बार चक्कर न काटने पड़ें। जनता की सेवा ही हमारा पहला धर्म है और भविष्य में भी इस तरह के शिविरों का आयोजन निरंतर जारी रहेगा।”
इस महत्वपूर्ण शिविर में जिला पुलिस के समस्त राजपत्रित अधिकारी और थाना प्रभारी उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल थे:
श्रीमती मधुलिका सिंह (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण) श्री पंकज पटेल (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर)श्रीमती रश्मित कौर चावला (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, Iसीएसपी (कोतवाली एवं सिविल लाइन), डीएसपी (आजाक) सहित सभी एसडीओपी (SDOP)।
पुलिस की इस त्वरित कार्यप्रणाली और संवेदनशीलता की शिविर में आए फरियादियों ने मुक्तकंठ से सराहना की। पुलिस के इस प्रयास से न केवल लंबित मामलों में कमी आई है, बल्कि पुलिस और आम जनता के बीच विश्वास का रिश्ता भी मजबूत हुआ है।


