सनातन जनजागरण अभियान के तहत रुद्र सेना की हुंकार, उदयनिधि स्टालिन के बयान का प्रदेशव्यापी विरोध
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सनातन धर्म की रक्षा और जनजागरण के उद्देश्य से ‘रुद्र सेना’ द्वारा एक विशाल बैठक का आयोजन किया गया। राम जानकी मंदिर, नर्मदा कुंड में आयोजित इस सभा में प्रदेशभर से आए हजारों कार्यकर्ताओं ने सनातन विरोधी ताकतों के खिलाफ एकजुट होने का संकल्प लिया। यह आयोजन “सनातन जनजागरण अभियान” के आधिकारिक आगाज के रूप में देखा जा रहा है।

स्टालिन के खिलाफ भारी आक्रोश:
बैठक के दौरान तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन द्वारा सनातन धर्म पर दी गई विवादित टिप्पणी का कड़ा विरोध किया गया। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने स्टालिन के चित्र पर जूतों की माला पहनाकर अपना विरोध दर्ज कराया। रुद्र सेना के प्रदेश अध्यक्ष आलोक पांडेय ने स्पष्ट किया कि यह अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और संगठन इस लड़ाई को सुप्रीम कोर्ट तक लेकर जाएगा।

संगठन का गांव-गांव तक होगा विस्तार:
आलोक पांडेय ने घोषणा की कि सनातन मूल्यों के संरक्षण हेतु रुद्र सेना अब प्रदेश के हर गांव और कस्बे तक पहुंचेगी। नई टोलियां बनाकर युवाओं को भारतीय संस्कृति से जोड़ा जाएगा। दक्षिण कौशल पीठाधीश्वर स्वामी राजीव लोचन दास ने धर्माचार्यों की उपस्थिति में कहा कि सनातन भारतीय संस्कृति की मूल चेतना है, जिसे कमजोर करने की कोशिशें कभी सफल नहीं होंगी।

प्रमुख उपस्थिति:
कार्यक्रम में डॉ. सौरव निर्वाणी, महंत सुरेंद्र दास, अखिल भारतीय हिंदू परिषद के संगठन महामंत्री गणेश तिवारी, प्रदेश मीडिया प्रभारी कमल दुसेजा सहित मनीष कौशिक, पवन वर्मा और वंदना शर्मा चंचल कुशवाहा किरन सिंह राहुल सलूजा, सौरभ सिंह गरेवाल, विक्की यादव, विकास साहू, आदित्य साहू, विनोद सिंह गरेवाल,लकी साहू, दीपक निशान,ओम यादव मुकेश मानीकपुरी अर्जुन यादव गोपी आशा तिवारी जूही वर्मा दिलेश्वरी अल्का लकी ध्रुव सिकंदर ध्रुव साहिल महंत आदित्य रजक
जैसे प्रमुख पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक का समापन “जय श्रीराम” के उद्घोष और सनातन रक्षा की शपथ के साथ हुआ। आने वाले दिनों में संगठन द्वारा जनसभाओं और धर्म यात्राओं के माध्यम से इस अभियान को और तीव्र किया जाएगा।


