तोरवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: विशेष अभियान चलाकर 9 फरार वारंटियों को दबोचा, 10 वारंट तामील
बिलासपुर, 16 मई 2026: बिलासपुर जिले के थाना तोरवा पुलिस ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपराधियों और फरार वारंटियों के खिलाफ शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में आज तोरवा पुलिस ने एक विशेष छापेमार अभियान चलाकर लंबे समय से फरार चल रहे कुल 9 वारंटियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस दौरान पुलिस ने कुल 10 वारंट (8 गैर-जमानती और 2 जमानती) तामील किए।

लगातार कोर्ट से चल रहे थे फरार
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपी माननीय न्यायालय से पूर्व में जमानत पर रिहा होने के बाद से लगातार पेशी से गायब चल रहे थे। अदालत की अवमानना और फरार होने के कारण न्यायालय द्वारा इनके विरुद्ध जमानती और गैर-जमानती वारंट जारी कर तोरवा पुलिस को तामील करने के निर्देश दिए गए थे।
विशेष अभियान में ये आए पकड़ में:
तोरवा पुलिस की टीम ने आज थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों जैसे देवरीडीह, देवरीखुर्द, तोरवा बस्ती और दोमुहानी में एक साथ दबिश दी। पकड़े गए आरोपियों की सूची इस प्रकार है:
अमर ध्रुव (30 वर्ष), निवासी – देवरीडीह, तोरवा
रोहित ध्रुव (24 वर्ष), निवासी – देवरीखुर्द (इसके खिलाफ 02 गिरफ्तारी वारंट थे)
देवेन्द्र सिंह ठाकुर (30 वर्ष), निवासी – देवरीखुर्द, तोरवा
छोटू उर्फ रितेश रजक (27 वर्ष), निवासी – तोरवा बस्ती
अल्हा रजक (19 वर्ष), निवासी – तोरवा, बिलासपुर
प्रकाश दास (19 वर्ष), निवासी – अटल आवास देवरीखुर्द
अमर रजक (36 वर्ष), निवासी – तोरवा, बिलासपुर
विशाल ध्रुव (29 वर्ष), निवासी – तोरवा बस्ती
संजय केवंट (37 वर्ष), निवासी – दोमुहानी, तोरवा
भेजे गए जेल
गिरफ्तारी के बाद तोरवा पुलिस द्वारा सभी वारंटियों को विधिवत माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए गैर-जमानती वारंटियों के विरुद्ध जेल वारंट जारी किया, जिसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें जेल दाखिल करा दिया है।
पुलिस का संदेश: तोरवा पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार पेट्रोलिंग, अड्डाबाजी चेकिंग और असामाजिक तत्वों के खिलाफ इस तरह की दंडात्मक व वैधानिक कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।


