प्रेमिका के घर में घुसकर चाकू से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी भरत वर्मा चकरभाठा पुलिस की गिरफ्त में, धारदार चाकू बरामद
बिलासपुर:थाना चकरभाठा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कड़ार में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक युवक ने अपनी पूर्व प्रेमिका के घर में जबरन घुसकर जान से मारने की नीयत से चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। चकरभाठा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण:
नाम: भरत वर्मा पिता राधेश्याम वर्मा
उम्र: 27 वर्ष
निवासी: ग्राम कड़ार, थाना चकरभाठा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
घटना का संक्षिप्त विवरण:
मामले की प्रार्थीया (पीड़िता) ने दिनांक 16.05.2026 को थाना चकरभाठा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि ग्राम कड़ार के ही निवासी भरत वर्मा से जान-पहचान होने के कारण उनके बीच प्रेम संबंध था। वर्ष 2025 में भरत वर्मा का विवाह हो जाने के बाद पीड़िता ने उससे बातचीत बंद कर दी थी। इस बात से नाराज होकर भरत वर्मा जब भी गाँव में कहीं मिलता, तो पीड़िता के साथ गाली-गलौज और विवाद करता था।
आज दिनांक 16 मई को जब प्रार्थीया अपने घर में अकेली थी, उसी समय आरोपी भरत वर्मा दुर्भावनापूर्ण तरीके से घर के अंदर घुस गया। उसने प्रार्थीया को जान से मारने की नीयत से अपने पास रखे धारदार चाकू से उसके पेट और हथेली पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। पीड़िता के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर जब उसके ससुर बीच-बचाव करने पहुंचे, तो आरोपी मौके से भाग खड़ा हुआ।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई:
पीड़िता की रिपोर्ट पर चकरभाठा पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर विवेचना में लिया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर आरोपी भरत वर्मा को उसके घर से धरदबोचा।
बरामदगी व वैधानिक कार्रवाई:
पुलिस द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक नग धारदार चाकू जब्त किया गया है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।


