बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 86 पैकेट गांजे के साथ 8 महिला तस्कर गिरफ्तार
बिलासपुर पुलिस को नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ एक और बड़ी सफलता मिली है। दिनांक 17-18 मई 2026 की दरम्यानी रात लगभग 3:00 बजे मुखबिर से पुख्ता सूचना प्राप्त हुई कि रेलवे स्टेशन बिलासपुर की ओर से सीपत की ओर दो इलेक्ट्रिक ऑटो में कुछ महिलाएं भारी मात्रा में मादक पदार्थ गांजा छिपाकर ले जा रही हैं।
सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना सरकंडा, चौकी मोपका पुलिस, ACCU टीम और गवाहों के साथ बिलासपुर-सीपत रोड स्थित सीमेंट कंपनी के पास घेराबंदी की गई।

पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर दोनों इलेक्ट्रिक ऑटो को रोका गया। वाहनों में सवार 8 महिलाओं के पास मौजूद प्लास्टिक की बोरियों और कपड़ों के गट्ठों की तलाशी लेने पर खाकी टेप से लिपटे हुए कुल 86 पैकेट अवैध गांजा बरामद हुआ। प्रत्येक पैकेट का वजन लगभग 1 किलोग्राम है, जिसका कुल वजन 90 किलोग्राम पाया गया।
दो इलेक्ट्रिक ऑटो (पंजीयन क्रमांक: CG 10 BS 7574 एवं CG 10 CC 3813)
गिरफ्तार आरोपियों की सूची:
अशोक बाई पति सुदामा शिकारी (उम्र 45 वर्ष), निवासी: मटियारी
नंद कुमारी पति लालमन शिकारी (उम्र 45 वर्ष), निवासी: मटियारी
लक्ष्मी शिकारी पति बलराम यादव (उम्र 30 वर्ष), निवासी: मटियारी
द्रोपती शिकारी पति जागेश्वर (उम्र 50 वर्ष), निवासी: मटियारी
ग्यास बाई पति लालू शिकारी (उम्र 50 वर्ष), निवासी: मटियारी
गंगा सिंह पति विद्या शिकारी (उम्र 30 वर्ष), निवासी: मटियारी
रम्मती शिकारी पति स्वर्गीय चंद्र लाल (उम्र 50 वर्ष), निवासी: मटियारी
इन्द्राणी पति दिलीप शिकारी (उम्र 45 वर्ष), निवासी: ग्राम मटियारी, थाना सीपत
वैधानिक कार्रवाई:
उक्त सभी महिला आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(B) और 29 के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस अवैध नेटवर्क से जुड़े अन्य स्रोतों का पता लगाने के लिए आरोपियों से विस्तृत पूछताछ जारी है।


