सूरज वाधवानी की खास खबर
चकरभाठा में SPL रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य समापन आज स्व गुड्डा वर्मा की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि

चकरभाठा। स्थानीय चकरभाठा क्रिकेट मैदान में आयोजित ‘स्व. शोभा देवी वर्मा स्मृति सिंधी प्रीमियम लीग (SPL) रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट’ का आज भव्य समापन हुआ। खेल भावना और उत्साह से भरे इस आयोजन के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बिलासपुर की महापौर पूजा विधानी एवं सिंधी पंचायत छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष महेश दरयानी विशेष रूप से उपस्थित रहेनगे।

शोक सभा और प्रसाद वितरण का आयोजन
आज का दिन बेहद भावुक भी रहा। भाई गुड्डा वर्मा (झूलेलाल बस सर्विस) की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर विजय वर्मा एवं सिंध यूथ क्लब के सभी साथियों द्वारा एक विशेष शोक सभा और प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।चकरभाठा क्रिकेट मैदान (SPL ग्राउंड) पर आयोजित इस गरिमामय कार्यक्रम में विजय वर्मा और अशोक जगवानी ने स्व. गुड्डा वर्मा के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मैदान में मौजूद सभी साथियों और खेल प्रेमियों ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी स्मृतियों को नमन किया। इसके पश्चात उपस्थित जनसमूह के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।

प्रमुख जनों की गरिमामयी उपस्थिति

स्व. गुड्डा वर्मा की पुण्यतिथि पर आयोजित इस शोक सभा में उन्हें याद करने के लिए उनके तमाम मित्र, शुभचिंतक और सिंधी समाज के प्रमुख जन बड़ी संख्या में एकत्रित हुए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अशोक जगवानी, राजू रोचवानी, हुकूमत जगवानी (हुक्कू), आशीष खत्री, श्याम आर्य, अजय कलवानी, दीपक रोचवानी, गौरव वाधवानी, सुरेश हिंदुजा, श्याम वासवानी, बब्बू सहजवानी और राम रोचवानी सहित सिंध यूथ क्लब के सभी सदस्य एवं स्थानीय खेल प्रेमी उपस्थित रहे। सभी ने स्व. गुड्डा वर्मा के मिलनसार व्यक्तित्व को याद करते हुए उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।


