सुरज वाधवानी की खास खबर
स्व. शोभा देवी वर्मा स्मृति SPL भा प्रीमियम लीग रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन विजेता बनी स्वामी मोबाइल जोन, उप-विजेता का खिताब शिवाय इलेवन के नाम

बिलासपुर। खेल भावना और सामाजिक एकजुटता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित स्व. शोभा देवी वर्मा स्मृति SPL भा प्रीमियम लीग रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का बीते 18 मई को रोमांचक मुकाबलों के साथ भव्य समापन हुआ। 8 मई से शुरू हुए इस 10 दिवसीय खेल महाकुंभ में कई टीमों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिसे देखने के लिए मैदान में बच्चों, महिलाओं और खेल प्रेमियों की खचाखच भीड़ उमड़ी।
इस सफल और भव्य आयोजन के सूत्रधार श्री विजय वर्मा जी रहे, जिन्होंने अपनी पूजनीय माता जी स्व. शोभा देवी वर्मा की स्मृति में इस शानदार टूर्नामेंट का आयोजन करवाया।दिग्गज अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति टूर्नामेंट के दौरान फाइनल और समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में:

श्री धरम लाल कौशिक (माननीय विधायक)
श्रीमती पूजा विधानी (महापौर, बिलासपुर)
श्री महेश दरयानी (अध्यक्ष, सिंधी पंचायत)
पूज्य संत साईं लाल दास जी
अतिथियों ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। इससे एक दिन पूर्व भाजपा प्रवक्ता श्री अमित चिमनानी जी ने भी मैच का आनंद लिया और आयोजन की सराहना की। माननीय विधायक श्री धर्मलाल कौशिक ने कहा कि ऐसे खेल आयोजन समाज को आपस में जोड़ने का बेहतरीन माध्यम हैं। पूज्य संत साईं लाल दास एवं आयोजक विजय वर्मा जी ने संकल्प जताया कि इस प्रकार की प्रतियोगिता हर वर्ष और भी भव्य रूप में आयोजित की जाएगी।
रोमांचक सेमीफाइनल और फाइनल का सफर
प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में चार टीमों ने जगह बनाई:
पहला सेमीफाइनल: स्वामी मोबाइल जोन बनाम विनायक कंस्ट्रक्शन। स्वामी मोबाइल ने 180 रन का विशाल स्कोर बनाया (पंकज मोटवानी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 5 गेंदों पर 5 छक्के जड़े, वहीं अवि पंजवानी और पवन नथनी ने भी बेहतरीन पारियां खेलीं)। जवाब में विनायक की टीम 78 रन पर सिमट गई।
दूसरा सेमीफाइनल: शिवाय इलेवन बनाम बॉस इलेवन (हुक्कू)। शिवाय इलेवन ने 95 रन का लक्ष्य दिया, जिसका पीछा करते हुए बॉस इलेवन ने अच्छा संघर्ष किया, लेकिन मात्र 6 रन से मैच हार गई।
महामुकाबला (फाइनल मैच)
फाइनल मैच स्वामी मोबाइल जोन (कप्तान: अवि पंजवानी, ओनर: मयूर मतानी) और शिवाय इलेवन (कप्तान: दिनेश दिनानी, ओनर: इलू चांदनी) के बीच खेला गया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शिवाय इलेवन ने सुमीत मतानी की बेहतरीन पारी की बदौलत 75 रन बनाए। अमृत मोटवानी और अमर वाधवानी ने धारदार गेंदबाजी कर स्वामी मोबाइल पर दबाव बनाया, लेकिन स्वामी मोबाइल के पवन नथनी और आर्यन खत्री की समझदारी भरी बल्लेबाजी ने अपनी टीम को जीत दिला दी। इस तरह स्वामी मोबाइल जोन इस वर्ष की विजेता और शिवाय इलेवन उप-विजेता बनी।
टूर्नामेंट के टॉप परफॉर्मर्स (पुरस्कार सूची)
मैन ऑफ द सीरीज एवं मैन ऑफ द मैच: अविनाश पंजवानी
बेस्ट बैट्समैन: गोविंद सिंगवानी
बेस्ट कैचर: आर्यन खत्री
बेस्ट बॉलर: ऋषि
(विशेष उल्लेख: S P M इलेवन के हिमांशु जगवानी, गोविंद गोदवांनी, मनोज जैस्वानी, सुनील नथानी, पिंटू नथानी ने भी क्वार्टर फाइनल तक शानदार खेल दिखाया।)
मैच के सूत्रधार और सहयोगी
टूर्नामेंट के दौरान रोहन यादव ने अपनी शानदार कमेंट्री से समां बांधे रखा, वहीं अंपायर की महत्वपूर्ण भूमिका विकास श्रीवास (रवि जींस) एवं राजा वर्मा ने पूरी निष्पक्षता से निभाई।
समाज के वरिष्ठ जन सर्वश्री अर्जुन वर्मा, सुरेश फोटानी (अध्यक्ष, पूज्य सिंधी पंचायत), मनोहर मलघानी (अध्यक्ष, रियासती पंचायत), किशोर पंजवानी, राजकुमार मतानी, मुकेश मतानी, विपिन वर्मा, चिंटू कलवानी, बल्लू आडवाणी और नंदू कुकरेजा ने उपस्थित रहकर खिलाड़ियों को आशीर्वाद एवं बधाई दी।
विशेष आभार: प्रकाश जैसवानी, आशीष खत्री, श्याम आर्य, कृष्ण कुमार कौशिक, अजय कलवानी, हुकूमत जगवानी, हितेश आहूजा, राहुल वाधवानी, सूरज हिंदुजा सहित सिंधी युवा यूथ, सिंधी महिला मंडल एवं समाज के सभी साथियों का इस आयोजन को सफल बनाने में सराहनीय योगदान रहा।


