ब्युरो रिपोट दिनेश आहुजा
बिलासपुर वार्ड क्रमांक 29 उपचुनाव: भाजपा ने व्ही मधुसूदन राव को बनाया प्रत्याशी, आज दाखिल करेंगे नामांकन
बिलासपुर, भारतीय जनता पार्टी ने बिलासपुर विधानसभा क्रमांक 30 के अंतर्गत आने वाले वार्ड क्रमांक 29 (तारबाहर क्षेत्र) के नगरीय निकाय उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है। रविवार को रेलवे क्षेत्र में आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक में जिला अध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर ने व्ही मधुसूदन राव को आधिकारिक प्रत्याशी घोषित किया।

यह निर्णय भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय, संगठन संभाग व जिला प्रभारी, और बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल के मार्गदर्शन में भाजपा जिला शहर कोर ग्रुप द्वारा लिया गया है।
आज कलेक्ट्रेट में शक्ति प्रदर्शन के साथ दाखिल होगा नामांकन
भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर ने रेलवे मंडल के अंतर्गत शक्ति केंद्र की संयुक्त बैठक में प्रत्याशी के नाम की घोषणा करते हुए सभी कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उन्होंने समस्त पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से सोमवार, 18 मई को दोपहर 12:00 बजे स्थानीय जिला निर्वाचन रिटर्निंग ऑफिस (कलेक्ट्रेट) में बड़ी संख्या में एकत्रित होने का आह्वान किया है, जहाँ भव्य रूप से प्रत्याशी का नामांकन दाखिल कराया जाएगा।

बैठक में वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की रही भारी मौजूदगी
रविवार को हुई इस संगठनात्मक बैठक में पार्टी के कई दिग्गज नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक में मुख्य रूप से:
प्रमुख पदाधिकारी: संगठन प्रभारी मनीष अग्रवाल, किशोर राय, रवि गोयल, श्रीनिवास राव, पंकज तिवारी, श्रीमती संध्या चौधरी, राजेश रजक, नवीन मसीह, मनीष गुप्ता।
पार्षदगण: प्रकाश यादव, गणेश रजक।
वरिष्ठ कार्यकर्ता व पदाधिकारी: धीरेंद्र केसरवानी, शंकर शाह, सुरेश ध्रुव, संजय चौहान, चंद्रशेखर बिंनकर, डॉ. मनमोहन दत्त, जुगल अग्रवाल, अभिजीत मित्रा, मनजीत गोस्वामी, ई. राघवेंद्र राव, संदीप दास, अयोध्या डहरिया, तनुज वोरा, अनिल राघवानी, मिलन सप्रे, कैलाश रजक, श्रीमती आशा निर्मलकर, श्रीमती रीना करी, अनुराधा गायकवाड, सरिता कामडे, सुनीता राज, श्रीमती ज्योति सिंह, मंजू श्रीवास, आरती श्रीवास, देवेंद्र श्रीवास, बबलू रजक, घनश्याम यादव, संतोष तिवारी, अजय सोनी, आशु तिवारी, सहदेव यादव, अशोक केवट, देवचरण, धीरज यादव, प्यारेलाल मसीह, आदित्य कुर्रे, राजेश मंडले, जगदीश खरे, विनोद मैहर, आशु वर्मा, संतोष वस्त्रकर, इंद्रमणि कौशल, राम निषाद, कल्पना कैचर, अजय रजक, दीपक रात्रे, स्वयंवर यादव, दुर्गा अवस्थी, मोनिका क्लर्क, संध्या डेहरिया, नीलम कुर्रे, अनिल रजक, संतोष रजक सहित भारी संख्या में वार्ड के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
भाजपा ने दावा किया है कि कार्यकर्ताओं के इसी एकजुट प्रयास और जनसमर्थन के बल पर पार्टी इस उपचुनाव में भारी मतों से जीत दर्ज करेगी।


