हत्या को आत्महत्या का रूप देने वाले पिता, भाई सहित तीन गिरफ्तार
बिलासपुर (छ.ग.): चौकी बेलगहना (थाना कोटा) पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी को चंद घंटों में सुलझाते हुए हत्या कर साक्ष्य छुपाने वाले आरोपी पिता, भाई और एक विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना का विवरण:
दिनांक 20.05.2026 को आरोपी पिता उमेन्द सिंह पटेल ने पुलिस को सूचना दी कि उसके शराबी पुत्र गौरीशंकर पटेल (23 वर्ष) ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है। लेकिन पुलिस और फॉरेंसिक टीम को जांच व पोस्टमार्टम के दौरान शव पर चोट के निशान और वैज्ञानिक साक्ष्य मिले, जिससे मामला हत्या का प्रतीत हुआ।

पुलिस की कार्रवाई व खुलासा:
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देशन में जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की, तो परिजनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। घटना की रात मृतक अत्यधिक नशे में विवाद कर रहा था। इसी दौरान आरोपी पिता उमेन्द सिंह, भाई शिवशंकर और अपचारी बालक ने मिलकर उसके हाथ-पैर बांधे और दम घुटने तक मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी। अपराध छुपाने के लिए उन्होंने शव के पास कीटनाशक की शीशी रखकर इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की थी।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 103(1), 238, 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। इस त्वरित कार्रवाई में चौकी प्रभारी हेमंत सिंह व टीम की विशेष भूमिका रही।



магазин брендовых кроссовок,
https://krosale.ru/ – В нашем магазине брендовых кроссовок можно найти варианты от известных фирм.