बिल्हा पुलिस की बड़ी कार्यवाही: ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर, 5 जून 2026:पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (IPS) के निर्देशानुसार, जिले में अवैध शराब बिक्री और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत बिल्हा पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक (चकरभाठा) सुश्री अनिता प्रभा मिंज के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी द्वारा गठित सिविल टीम लगातार अवैध गतिविधियों पर नजर रख रही थी।

दिनांक 04.06.2026 को मुखबिर से सटीक सूचना मिली कि वार्ड क्रमांक 05, संवरापारा का निवासी बलराम संवरा (उम्र 26 वर्ष) अपने घर में भारी मात्रा में अवैध शराब छिपाकर रखा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए सिविल टीम ने संवरा मोहल्ला स्थित आरोपी के मकान पर दबिश दी।
:मकान की तलाशी लेने पर एक सिल्वर रंग की टीन की पेटी से 24 नग देशी मसाला और 48 नग देशी प्लेन (कुल 72 पाव) अवैध शराब बरामद की गई। कुल 12.960 लीटर शराब जब्त की गई, जिसकी कुल कीमत 6,240 रुपये है।
पुलिस ने आरोपी बलराम संवरा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। इस सफल कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, उनि जी.एल. चन्द्राकर, प्र.आर. अनिल बंजारे, आरक्षक संजय निर्मलकर, संतोष मरकाम और अर्जुन जांगड़े का विशेष योगदान रहा। बिल्हा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध गतिविधियों के खिलाफ ऐसी सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।


