सीपत पुलिस की त्वरित कार्रवाई: नाबालिग का अपहरण व शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
बिलासपुर (छत्तीसगढ़):वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह द्वारा महिला एवं बच्चों से संबंधित अपराधों में अपनाई जा रही ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत सीपत पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक नाबालिग बालिका को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 04.06.2026 को प्रार्थी ने थाना सीपत में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी नाबालिग पुत्री को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। शिकायत पर तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी सीपत के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम नरगोड़ा में दबिश दी। पुलिस ने अपहृत बालिका को आरोपी के कब्जे से सुरक्षित बरामद किया।
जांच में यह पाया गया कि आरोपी नीतीश कुमार टेंगवर ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर उसका शारीरिक शोषण किया था। इसके आधार पर मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) और पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराएं जोड़ी गईं।
नीतीश कुमार टेंगवर (पिता: रामफल सूर्यवंशी) उम्र: 30 वर्ष
य निवासी: ग्राम नरगोड़ा, थाना सीपत, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
पंजीबद्ध अपराध:
अपराध क्रमांक: 346/2026
धाराएं: 137(2), 87, 64 बीएनएस (BNS) एवं धारा 4, 6 पॉक्सो (POCSO) एक्ट।
पुलिस ने आरोपी नीतीश कुमार टेंगवर को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।















References:
Seriöse Online Spielhallen https://casino-royale-james-bond-2006.online-spielhallen.de/
References:
Play online casino games https://toptalent.co.mz
I jyst like the helppful informmation you supplky
iin yourr articles. I wikll biokmark yolur webog and tzke
a look at atain hewre regularly. I’m moderately certaain I’ll leartn a loot off neew sruff proper right here!
Goood luck ffor tthe next! xnxx