नाबालिग का पीछा कर छेड़खानी करने वाला फरार आरोपी सागर आडिल गिरफ्तार, भेजा गया जेल
बिलासपुर:
बिलासपुर पुलिस ने नाबालिग स्कूली छात्रा का पीछा कर छेड़खानी करने वाले फरार आरोपी सागर आडिल (18 वर्ष 6 माह) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को माननीय विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो) न्यायालय बिलासपुर के समक्ष पेश कर केंद्रीय जेल दाखिल करा दिया गया है।

घटना का संक्षिप्त विवरण:
पीडिता ने 27 अप्रैल 2026 को लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 21 फरवरी 2026 को परीक्षा देकर लौटते समय, ग्राम केशला निवासी आरोपी सागर आडिल ने बदनीयती से उसका हाथ पकड़ लिया और विरोध करने पर अश्लील गाली-गलौज की। इसके बाद से आरोपी लगातार पीड़िता का पीछा कर रहा था। पुलिस ने मामले में अपराध क्रमांक 224/2026, धारा 296, 115(2), 74, 78(2) बीएनएस और 08 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई:
घटना के बाद से ही आरोपी लुक-छिपे रहकर गिरफ्तारी से बच रहा था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) रजनेश सिंह (IPS) के निर्देश तथा एएसपी (ग्रामीण) मधुलिका सिंह एवं सीएसपी सुश्री अनिता प्रभा मिंज के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने साइबर सेल की मदद से आरोपी का लोकेशन ट्रेस किया।
दिनांक 09 जून 2026 को पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया, जिसने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है। इस सराहनीय कार्रवाई में निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, उप निरीक्षक जी.एल. चन्द्राकर, प्र.आर. अनिल बंजारे और आरक्षक संतोष मरकाम की मुख्य भूमिका रही।




References:
James Bond Casino Spiel Casino Royale 1967 Spielautomat
References:
Online casino usa https://ukskilledworkfinder.com/