ब्युरो रिपोट जय खटवानी
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व नपा अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ठाकुर का निधन, खटवानी परिवार और नगरवासियों ने जताया गहरा शोक
कांकेर। नगर के प्रतिष्ठित नागरिक, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और नगर पालिका कांकेर के भूतपूर्व अध्यक्ष श्री जितेंद्र सिंह ठाकुर जी का हैदराबाद में उपचार के दौरान दुखद निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

श्री जितेंद्र सिंह ठाकुर का पार्थिव शरीर उनके निज निवास माझापारा, कांकेर लाया जा रहा है, जहाँ से आज संध्या 4:00 बजे उनकी अंतिम शव यात्रा निकाली जाएगी। वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं, जिनमें सुशील ठाकुर, शेखर ठाकुर और उनके पुत्र लक्की ठाकुर व राजा ठाकुर शामिल हैं।
उनके आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए खटवानी परिवार के श्री राजू खटवानी, बंटी खटवानी, मोंटी खटवानी, मोनू खटवानी, सागर खटवानी और राहुल खटवानी ने अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। खटवानी परिवार ने कहा कि श्री जितेंद्र सिंह ठाकुर जी का जाना समाज और राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनका सहज और सेवाभावी व्यक्तित्व हमेशा याद किया जाएगा।
भावभीनी श्रद्धांजलि:
“ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें और इस अत्यंत कठिन समय में शोक संतप्त परिवार को इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति व संबल देवें। ओम् शांति।”


