तिल्दा-नेवरा में 9 जून से बहेगी श्रीमद् भागवत कथा की रसधार, सजेगा दिव्य दरबार
तिल्दा-नेवरा: पूज्य श्री गुरुनानक दरबार, वार्ड क्र. 05, गायत्री मंदिर के पीछे, तिल्दा-नेवरा में पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर भव्य ‘श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ’ का आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक महोत्सव दिनांक 09 जून से 15 जून 2026 तक प्रतिदिन शाम 03:00 बजे से 06:00 बजे तक आयोजित होगा।
इस ज्ञान यज्ञ में देश के सुप्रसिद्ध कथावाचक, परम श्रद्धेय महामंडलेश्वर नागेन्द्र ब्रह्मचारी जी एवं पूज्या किशोरी जी (वृन्दावन वाले) अपने मुखारविंद से भक्तों को श्रीमद् भागवत कथा का रसास्वादन करायेंगे। उनकी रसमयी और मधुर वाणी से तिल्दा-नेवरा का वातावरण भक्तिमय हो उठेगा। कथा के साथ-साथ इस भव्य आयोजन में एक विशेष ‘दिव्य दरबार’ भी सजाया जाएगा, जहाँ भक्तों की सभी प्रकार की समस्याओं का आध्यात्मिक समाधान किया जाएगा।

आयोजन के संरक्षक स्वयं संकटमोचन श्री हनुमान जी महाराज हैं। कार्यक्रम के आयोजक बाबा मोहन दास उदासी (पूज्य श्री गुरुनानक दरबार) तथा निवेदक सांई हर्ष उदासी, सांई दक्ष उदासी एवं शहजादे सांई साहिल उदासी हैं। पूज्य सिंधी पंचायत तिल्दा-नेवरा के अध्यक्ष श्री शमन लाल खूबचंदानी एवं समस्त सेवादारों ने सभी धर्मप्रेमी जनता से सपरिवार इस कथा में शामिल होकर पुण्य लाभ कमाने की अपील की है।


