कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय समन्वयक अशोक शुक्ला ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और सरदार वल्लभभाई पटेल को अर्पित की विनम्र श्रद्धांजलि
नई दिल्ली:देश की पूर्व प्रधानमंत्री, ‘भारत रत्न’ श्रीमती इंदिरा गांधी जी की पुण्यतिथि एवं स्वतंत्र भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री व गृह मंत्री, ‘लोह पुरुष’ सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती के अवसर पर कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय समन्वयक अशोक शुक्ला ने दोनों महान विभूतियों को नमन करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।


इस अवसर पर अशोक शुक्ला ने नई दिल्ली स्थित श्रीमती इंदिरा गांधी जी की समाधि ‘शक्ति स्थल’ पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके देश हित में दिए गए अभूतपूर्व योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि देश की एकता, अखंडता और मजबूती के लिए श्रीमती इंदिरा गांधी जी का समर्पण और बलिदान सदैव देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा।


तत्पश्चात, 24 अकबर रोड स्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में अशोक शुक्ला ने सरदार वल्लभभाई पटेल जी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल जी ने अपनी दूरदर्शिता और दृढ़ इच्छाशक्ति से भारत को एक सूत्र में पिरोने का ऐतिहासिक कार्य किया।
अशोक शुक्ला ने दोनों महान जननायकों को शत-शत नमन करते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण में इन विभूतियों का अतुलनीय योगदान अमर है और उनके बताए मार्ग पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।




