ब्युरो रिपोट जय खटवानी
कांकेर पुलिस द्वारा थाना सिटी कोतवाली का वार्षिक निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निराकरण के निर्देश
कांकेर, 30 अक्टूबर 2026 — पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश साहू के मार्गदर्शन में थाना सिटी कोतवाली कांकेर का वार्षिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान थाना परिसर, मालखाना, हवालात, शस्त्रागार और विभिन्न अभिलेखों की बारीकी से जांच की गई।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने लंबित अपराधों, मर्ग, गुमइंसान और शिकायतों का समय-सीमा में त्वरित निराकरण करने पर जोर दिया। साथ ही, लंबित स्थायी एवं गिरफ्तारी वारंटों की शत-प्रतिशत तामील सुनिश्चित करने और असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़े प्रतिबंधात्मक व बाउंड ओवर की कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

बैठक के दौरान सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को नए आपराधिक कानूनों (भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम) का प्रभावी क्रियान्वयन करने को कहा गया। मामलों का शीघ्र निपटारा कर 60 से 90 दिनों के भीतर न्यायालय में अभियोग पत्र प्रस्तुत करने तथा तलाशी एवं जब्ती के दौरान फोटोग्राफी-वीडियोग्राफी को अनिवार्य रूप से लागू करने के निर्देश दिए गए।
महिला आगंतुकों के साथ संयमित और संवेदनशील व्यवहार करने, उनकी शिकायतों पर तुरंत एक्शन लेने और ड्यूटी के दौरान निर्धारित साफ-सुथरी वर्दी पहनने की सख्त हिदायत दी गई। इसके अलावा, कम्युनिटी पुलिसिंग को मजबूत बनाने, मजबूत सूचना तंत्र विकसित करने, विजिबल पुलिसिंग बढ़ाने और थाना परिसर की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार सहित समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।



