ब्युरो रिपोट जय खटवानी
कांकेर पुलिस के लिए गौरव का पल: अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश कुमार साहू को मिला ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक–2026’
कांकेर, 31 अक्टूबर 2026 — उत्तर बस्तर कांकेर जिले में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश कुमार साहू को अन्वेषण (अनुसंधान) में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रतिष्ठित ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक–2026’ से सम्मानित किया गया है। यह राष्ट्रीय सम्मान उन्हें कोरबा जिले में पदस्थापना के दौरान बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म एवं तिहरे हत्याकांड की उत्कृष्ट और त्वरित विवेचना के लिए प्रदान किया गया है।

त्वरित कार्रवाई और मजबूत चार्जशीट
श्री साहू ने थाना लेमरू (कोरबा) के अंतर्गत पहाड़ी कोरवा आदिवासी परिवार के तीन सदस्यों की नृशंस हत्या और दुष्कर्म के अत्यंत संवेदनशील मामले की कमान संभाली थी। उन्होंने अपनी पेशेवर दक्षता का परिचय देते हुए:
घटना के 24 घंटे के भीतर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया।
वैज्ञानिक दृष्टिकोण से साक्ष्यों का प्रभावी संकलन कर महज 24 दिन के भीतर न्यायालय में चालान प्रस्तुत किया।
न्यायालय का ऐतिहासिक फैसला
उनके इस उच्च कोटि के अनुसंधान और मजबूत विवेचना के परिणामस्वरूप, माननीय अपर सत्र न्यायाधीश (कोरबा) ने 15 जनवरी 2025 को ऐतिहासिक निर्णय देते हुए 5 आरोपियों को मृत्युदंड और 1 आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।
इस राष्ट्रीय उपलब्धि से कांकेर पुलिस परिवार गौरवान्वित है। यह सम्मान जिले के अन्य पुलिसकर्मियों को भी निष्पक्ष, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित करेगा। कांकेर पुलिस ने श्री योगेश कुमार साहू को इस गौरवशाली उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।






I’ve tried a lot of these sites but this one feels the most authentic. The odds are competitive and the experience is top notch. Cheers to krunbet!