‘रन फॉर यूनिटी’राष्ट्रीय एकता दिवस पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने लगाई दौड़
सांसद एवं विधायक ने हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना
नरहरदेव मैदान से न्यू बस स्टैंड तक दौड़कर दिया एकता और अखंडता का संदेश
उत्तर बस्तर कांकेर, 31 अक्टूबर 2026/ भारत के प्रथम गृह मंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर आज कांकेर में ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया गया। सांसद श्री भोजराज नाग और विधायक कांकेर श्री आशा राम नेताम ने एकता दौड़ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। दौड़ में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, खिलाड़ियों, पूर्व सैनिकों, युवाओं एवं आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया। रन फॉर यूनिटी नरहरदेव स्कूल मैदान से प्रारंभ होकर न्यू बस स्टैंड स्थित डोम तक आयोजित की गई। इस दौरान सांसद श्री भोजराज नाग, विधायक श्री आशाराम नेताम, नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरूण कौशिक, पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हरेश मंडावी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने स्वयं दौड़ लगाकर कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय एकीकरण को मजबूत बनाए रखने का संकल्प लिया।


सरदार पटेल ने देश को एक सूत्र में पिरोया-सांसद श्री भोजराज नाग
’रन फॉर यूनिटी’ के पश्चात आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए सांसद श्री भोजराज नाग ने कहा कि आजादी के समय देश 560 से अधिक छोटी-बड़ी रियासतों में बंटा हुआ था, जिसे सरदार वल्लभभाई पटेल ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और दूरदर्शिता से इन रियासतों का एकीकरण कर देश को एक सूत्र में पिरोने का ऐतिहासिक कार्य किया। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल के योगदान ने भारत की एकता और अखंडता को मजबूत आधार प्रदान किया। आज हम सभी को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए निरंतर कार्य करना चाहिए। लौहपुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल के आदर्शों पर चलते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एक भारत श्रेष्ठ भारत के लिए कार्य कर रहें हैं। राष्ट्र प्रथम को ध्येय मान कर उन्होंने वर्ष 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य रखा है। हम सभी अलग-अलग जाति, धर्म के अनुयायी हो सकते हैं, लेकिन हम सभी का राष्ट्र एक है। हम सब को अपने देश की मजबूती के लिए कार्य करना होगा। प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री और हमारे राज्य के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बस्तर से नक्सलवाद को समाप्त किया है। आज गुजरात के एकता नगर में आयोजित विशेष परेड में हमारी बेटियां शामिल हो रही है, जो हमारे लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि हम सभी अपने देश की एकता और अखण्डता के लिए कार्य करें और विकसित भारत बनाने के लिए जुट जाएं।
एकता और मानवता का संदेश लेकर आगे बढ़ें-विधायक श्री आशाराम नेताम
विधायक श्री आशाराम नेताम ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने एक ऐसे भारत की कल्पना की थी, जहां जाति और भेदभाव से ऊपर उठकर सभी नागरिक एकजुट हों। उन्होंने कहा कि हम सभी को एक साथ आगे बढ़ते हुए एकता, भाईचारे और मानवता का संदेश देना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश की एकता और अखंडता हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश एक सशक्त और विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। हमें भी एकजुट होकर विकसित भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।
एकता नगर की परेड में शामिल होंगी कांकेर की बेटियां-एसपी श्री निखिल राखेचा
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा ने राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर गुजरात के एकता नगर में आयोजित होने वाली भव्य एकता परेड के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस राष्ट्रीय आयोजन में छत्तीसगढ़ पुलिस का दल भी शामिल हो रहा है और इसमें कांकेर जिले की बेटियां भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि कांकेर की महिला जवान बस्तर फाइटर्स के माध्यम से राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ और जिले का गौरवपूर्ण प्रतिनिधित्व करेंगी। उन्होंने कहा कि बस्तर अंचल की बेटियों का इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय आयोजन में शामिल होना पूरे कांकेर जिले के लिए गर्व का विषय है। पुलिस अधीक्षक श्री राखेचा ने बस्तर फाइटर्स, डीआरजी एवं सुरक्षा बलों के जवानों के साहस और योगदान की सराहना करते हुए उन्हें राष्ट्रीय एकता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर श्री महेश जैन, एसडीएम कांकेर श्रीमती सरस्वती बंजारे, जिला शिक्षा अधिकारी श्री रमेश निषाद सहित खेल विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, पूर्व सैनिक एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।






I love how easy it is to navigate through the different categories. It makes the whole experience much more enjoyable. Big thanks to vny088 for the great service.
The app version is so much more convenient than the browser. I can play anywhere and anytime now. Get the jiliokloginapp today.
Really impressed with the security and transparency of this platform. It feels safe to deposit and play here. Trust phbunos88